✕
भारत की ताकत ; पाकिस्तान समर्थक कंपनी की हालत हुई खस्ता
By EditorialPublished on
भारत के खिलाफ दांव पड़ा भारी, डूबने लगे AVIC चेंगदू के शेयर पाकिस्तान के साथ बढ़ती नजदीकियों और भारत विरोधी रुख के बीच चीनी एयरोस्पेस कंपनी AVIC चेंगदू को झटका लगना शुरू हो गया है। बीते पांच कारोबारी सत्रों में से तीन में इसके शेयरों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को कंपनी के स्टॉक में 5.25% की बड़ी गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञ इसे हाल ही में पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात से उपजे भूराजनीतिक तनाव से भी जोड़कर देख रहे हैं।

x
मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजरायल युद्ध और दक्षिण एशिया में भारत-पाक तनाव के बीच अब चीन की डिफेंस कंपनी AVIC चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन भी भू-राजनीतिक उठापटक की मार झेल रही है। हाल ही में पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात के बाद इस कंपनी के शेयर में उतार-चढ़ाव देखा गया।
जहां बुधवार को इस मुलाकात की खबर के बाद AVIC चेंगदू के शेयरों में 10 फीसदी तक का उछाल आया, वहीं गुरुवार को 5.25 फीसदी की भारी गिरावट ने निवेशकों को झटका दिया। वजह साफ है—मुलाकात से कोई ठोस ऐलान नहीं हुआ, जिससे बाजार की उम्मीदें टूट गईं।
5 में से 3 सत्रों में गिरावट :
गुरुवार को AVIC चेंगदू के शेयर की शुरुआत 86.59 युआन पर हुई, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस 88.93 युआन से नीचे थी। दिनभर की ट्रेडिंग में शेयर 84.26 युआन के निचले स्तर तक पहुंच गया। यानी 5.25% की गिरावट, जो बताती है कि निवेशकों का भरोसा डगमगा रहा है।
बीते पांच ट्रेडिंग सेशन्स में से तीन में शेयर लुढ़का है। हालांकि, बीच में कुछ तेजी भी दिखी—जहां कंपनी के शेयरों ने 9% तक का इंट्राडे उछाल दर्ज किया। मई में AVIC के स्टॉक में 31% और जून में अब तक 11% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन अब इसकी रफ्तार थमती नजर आ रही है।
J-10 फाइटर जेट का दावा और विवाद :
AVIC चेंगदू चर्चा में तब आया जब पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान J-10 फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने भारत के एक एयरबेस को J-10C फाइटर जेट से तबाह कर दिया। इस दावे के बाद AVIC चेंगदू के शेयरों में उछाल देखा गया। 30 अप्रैल से 12 मई के बीच, यानी पहलगाम आतंकी हमले और भारत के जवाबी ऑपरेशन के दरम्यान, कंपनी के शेयर 58.75 युआन से 95.86 युआन तक पहुंच गए—जो महज दो हफ्तों में 64% की उछाल को दर्शाता है।
लेकिन जब भारत ने इस हमले के दावों को झूठा और प्रोपेगेंडा करार दिया, तब बाजार की प्रतिक्रिया उलट गई। AVIC के स्टॉक में 17% से अधिक की गिरावट आई।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
ट्रंप-मुनीर मुलाकात: हाई हाइप, नो रिजल्ट :
पाकिस्तान को कूटनीतिक समर्थन देने की कोशिश में मुनीर और ट्रंप की मुलाकात को बड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन जब इस बैठक से कोई ठोस समझौता या संयुक्त बयान सामने नहीं आया, तो बाजार ने इसे “पॉलिटिकल ड्रामा” मानते हुए AVIC जैसे रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों में भरोसा कम कर दिया।
चीन की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी AVIC चेंगदू की किस्मत फिलहाल जियोपॉलिटिकल गेम पर निर्भर होती दिख रही है। पाकिस्तान के दावों के दम पर शॉर्ट टर्म में शेयर जरूर भागा, लेकिन भारत की सख्त प्रतिक्रिया और सच्चाई उजागर होने के बाद अब यह शेयर बाजार के रडार पर निगेटिव तरीके से दर्ज हो गया है। वहीं, भारत की कूटनीतिक मजबूती और ट्रंप की पाकिस्तान पर नरमी की उम्मीदें अब भी सवालों के घेरे में हैं। ऐसे में निवेशक भी संभल कर चलना पसंद कर रहे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
