mumbai
मालीगांव। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर)/निर्माण के महाप्रबंधक अरुण कुमार चौधरी ने अररिया-गलगलिया नई ब्रॉड गेज (बीजी) लाइन रेल परियोजना का व्यापक निरीक्षण किया। बिहार स्थित पू. सी. रेलवे के कटिहार मंडल में अररिया और ठाकुरगंज के बीच नई बिछाई गई लाइन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह और पू. सी. रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान, 120 कि.मी. प्रति घंटे की गति से सफलतापूर्वक हाई-स्पीड ट्रायल रन किया गया, जो नई बिछाई गई पटरी की अवस्था और गुणवत्ता को दर्शाता है।
इस परियोजना में 64 बड़े पुल, 264 छोटे पुल और 15 रेलवे स्टेशनों का निर्माण शामिल है, जो किए गए इंजीनयरी कार्यों के पैमाने और जटिलता को दर्शाता है।
Next Story