✕
चांदी बनेगी मुनाफे की मसीहा; इस साल बढ़ेगी तूफानी रफ्तार
By EditorialPublished on
मशहूर फाइनेंशियल एक्सपर्ट और 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों को चौंकाते हुए चांदी को सोना और बिटकॉइन से बेहतर विकल्प बताया है। कियोसाकी का कहना है कि चांदी इस वक्त अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे है, और यही समय है जब इसमें निवेश कर भविष्य में बड़ा रिटर्न कमाया जा सकता है। उनके इस बयान के बाद से चांदी को लेकर बाजार में नई चर्चा शुरू हो गई है।

x
पिछले कुछ हफ्तों में चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। मौजूदा समय में चांदी का दाम 1.04 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुका है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि अभी भी इसमें निवेश की अपार संभावनाएं हैं।
इसी कड़ी में मशहूर वित्तीय सलाहकार और 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने चांदी को सोना और बिटकॉइन से भी बेहतर निवेश विकल्प बताया है। कियोसाकी का दावा है कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में 35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हो रही चांदी, 2025 के अंत तक 70 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है, यानी दोगुना रिटर्न संभव है।
सोना या बिटकॉइन नहीं, अब चांदी की बारी :
कियोसाकी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, "मैं वर्षों से सोना, चांदी और बिटकॉइन में निवेश की सलाह देता आ रहा हूं। लेकिन इस समय चांदी का दाम इतना नीचे है कि यह एक 'गोल्डन ऑपर्च्युनिटी' है।"
उन्होंने निवेशकों को चेताया कि “बाद में पछताने से अच्छा है कि समय रहते सही कदम उठाएं”। उनका साफ कहना है कि अगर आज आपने निवेश नहीं किया, तो आगे चलकर 'लूजर' फील करना पड़ेगा।
डिमांड में उछाल की बड़ी वजहें :
- चांदी की कीमतों में लगातार आ रही तेजी के पीछे कई ठोस कारण हैं।
- सोलर एनर्जी सेक्टर में चांदी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।
- इलेक्ट्रिक वाहनों में भी चांदी का उपयोग बड़े पैमाने पर हो रहा है।
- साथ ही, चांदी का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल और इंडस्ट्रियल उपकरणों में भी होता है।
इन सब कारणों से चांदी की औद्योगिक मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे कीमतों को बूस्ट मिला है।
भारत में चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल :
अगर भारत की बात करें तो सिर्फ 6 महीनों में ही चांदी की कीमत ₹87,000 प्रति किलो से बढ़कर ₹1.04 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई है। यह लगभग 20% से ज्यादा की बढ़त है। कुछ बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि साल के अंत तक यह आंकड़ा ₹1.20 लाख प्रति किलो के पास जा सकता है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
कियोसाकी का दावा थोड़ा अधिक, लेकिन संभावना प्रबल :
हालांकि कुछ विश्लेषकों को कियोसाकी का 70 डॉलर प्रति औंस का दावा थोड़ा आक्रामक लग सकता है, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि चांदी इस साल निवेशकों को शानदार रिटर्न दे सकती है।
क्या आपको चांदी में निवेश करना चाहिए ?
अगर आप मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं और कम रिस्क वाले विकल्प की तलाश में हैं, तो चांदी इस समय बेहद आकर्षक निवेश साबित हो सकती है। बाजार की चाल और मांग के ट्रेंड को देखते हुए चांदी में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करने वालों को बेहतरीन फायदा मिलने की पूरी संभावना है।

Editorial
Next Story
Related News
X
