✕
मुनीर अमेरिका में मोदी ने भांपा खतरा; लगायी ट्रम्प को कॉल
By EditorialPublished on
मुनीर के अमेरिका पहुंचते ही दक्षिण एशिया में कूटनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच करीब 35 मिनट तक चली बेहद गोपनीय बातचीत ने सबका ध्यान खींचा है। सूत्रों के मुताबिक, इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर अहम संदेश दिया और साफ़ शब्दों में कहा कि भारत अब किसी भी ट्रेड डील के दबाव में नहीं आएगा। इस खुलासे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई बहस छेड़ दी है।
_202506181228341001.png)
x
भारत और अमेरिका के रिश्तों में एक बार फिर गर्माहट तब देखने को मिली जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 35 मिनट लंबी फोन कॉल पर अहम चर्चा हुई। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पुष्टि की कि इस बातचीत में दोनों नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर, भारत-पाकिस्तान तनाव, और आतंकवाद के मुद्दों पर खुलकर बात की।
दरअसल, पीएम मोदी और ट्रंप की ये बातचीत G7 समिट (कनाडा) में आमने-सामने होने वाली थी, लेकिन ट्रंप के अचानक रवाना होने की वजह से ये मुलाकात फोन पर बातचीत में तब्दील हो गई।
ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप को दिया गया पूरा ब्रीफ :
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी रणनीति में कोई ढील नहीं दी है। मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की गोली का जवाब अब भारत गोले से देगा, और 6-7 मई की रात भारत ने आतंकी ठिकानों को सटीक तरीके से निशाना बनाया।
ट्रंप ने भारत की रणनीति का किया समर्थन :
बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत की स्थिति को समझा और आतंक के खिलाफ भारत के कदमों का समर्थन किया। पीएम मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत कभी भी मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, और इस पर भारत में पूरी राजनीतिक एकता है।
ट्रेड डील नहीं, पाकिस्तान के आग्रह पर हुआ था सीज़फायर :
विदेश सचिव ने जानकारी दी कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी सैन्य कार्रवाई को रोकने की पहल पाकिस्तान के आग्रह पर और दोनों सेनाओं के मौजूदा चैनलों के जरिए हुई थी, न कि किसी अमेरिकी ट्रेड डील या दबाव की वजह से।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
अमेरिकी उपराष्ट्रपति का भी आया था फोन :
9 मई की रात को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी पीएम मोदी को फोन कर पाकिस्तान के संभावित बड़े हमले की चेतावनी दी थी। मोदी ने उन्हें साफ कहा कि अगर पाकिस्तान ऐसा करता है, तो भारत उससे बड़ा जवाब देने के लिए तैयार है। अगली ही रात भारत ने जवाबी कार्रवाई कर पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया।

Editorial
Next Story
Related News
X
