✕
IND vs PAK: 14 जून को फिर मचेगा क्रिकेट का महासंग्राम!
By EditorialPublished on 18 Jun 2025 5:30 AM IST
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल आखिरकार जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत जहां इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहले मुकाबले से होगी, वहीं भारतीय टीम का पहला मैच चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर फैंस में अभी से जबरदस्त उत्साह है, जबकि टूर्नामेंट का फुल शेड्यूल सभी टीमों के मैचों और ग्रुप्स के साथ सामने आ चुका है।

x
क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। साल 2026 में होने वाले महिला T20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड कर रहा है और आयोजन की तारीखें 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक तय की गई हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, उद्घाटन मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।
भारत-पाकिस्तान की टक्कर 14 जून को :
क्रिकेट के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला इस वर्ल्ड कप में भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। टीम इंडिया अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला हमेशा की तरह क्रिकेट प्रेमियों के बीच भारी उत्साह और जुनून लेकर आएगा।
12 टीमें, 2 ग्रुप, सेमीफाइनल के लिए टॉप-2 की रेस :
टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप (A और B) में बांटा गया है। हर ग्रुप में 6-6 टीमें होंगी। दोनों ग्रुप्स से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
मुनीर अमेरिका में मोदी ने भांपा खतरा; लगायी ट्रम्प को कॉल
संभावित ग्रुप इस प्रकार हैं :
- ग्रुप-A: भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, और दो क्वालिफायर टीमें
- ग्रुप-B: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, और दो क्वालिफायर टीमें
भारत का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है :
- 14 जून: भारत vs पाकिस्तान
- 17 जून: भारत vs क्वालिफायर टीम 1
- 21 जून: भारत vs दक्षिण अफ्रीका
- 25 जून: भारत vs क्वालिफायर टीम 2
- 28 जून: भारत vs ऑस्ट्रेलिया
टीम इंडिया को ग्रुप स्टेज में एक मजबूत विरोध का सामना करना पड़ेगा, खासकर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ।
मैच होंगे इन ऐतिहासिक मैदानों में :
इस बार के T20 वर्ल्ड कप के लिए 6 प्रतिष्ठित स्टेडियमों को चुना गया है:
- लॉर्ड्स
- द ओवल
- एजबेस्टन
- ओल्ड ट्रैफर्ड
- ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
- हैम्पशायर बॉल ग्राउंड
भारतीय समयानुसार, मैच दोपहर 3 बजे, शाम 7 बजे और रात 11 बजे शुरू होंगे।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
महिला क्रिकेट को मिलेगा नया मुकाम :
2026 महिला T20 वर्ल्ड कप न केवल क्रिकेट फैंस के लिए एक रोमांचक टूर्नामेंट साबित होगा, बल्कि यह महिला क्रिकेट को एक नया मुकाम और वैश्विक मंच भी प्रदान करेगा। भारत की नजरें इस बार खिताब पर होंगी, और टीम की तैयारियों को लेकर उत्सुकता बढ़ चुकी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
