✕
3 स्टॉक्स में जबरदस्त धमाका; 34% तक रिटर्न का दावा
By EditorialPublished on
मार्केट में मुनाफे की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Marico पर अपनी 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। कंपनी ने Marico का टारगेट प्राइस ₹815 तय किया है, जो इसके मौजूदा शेयर मूल्य से करीब 17% तक रिटर्न का संकेत देता है। विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले महीनों में Marico की ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी में मजबूती देखने को मिल सकती है।

x
अगर आप शेयर बाजार में निवेश के जरिए अच्छा रिटर्न कमाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। देश की जानी-मानी ब्रोकरेज फर्म Nuvama Institutional Equities ने ऐसे तीन चुनिंदा स्टॉक्स की पहचान की है, जो आने वाले 12 महीनों में 17% से लेकर 34% तक का तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं। इन स्टॉक्स पर ब्रोकरेज हाउस ने 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी है, जो संकेत देता है कि इनमें आगे मजबूत ग्रोथ की संभावना है।
Nuvama की इस रिपोर्ट में जिन तीन कंपनियों का ज़िक्र है, वे हैं Marico, Zee Entertainment और Galaxy Surfactants। इन कंपनियों की मौजूदा स्थिति, ग्रोथ प्लान्स और फाइनेंशियल हेल्थ को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि ये स्टॉक्स लॉन्ग टर्म इनवेस्टर्स के लिए शानदार साबित हो सकते हैं।
1. Marico – भरोसेमंद FMCG दिग्गज, 17% तक रिटर्न की उम्मीद :
Nuvama ने Marico पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹815 तय किया है। मौजूदा शेयर प्राइस की तुलना में यह करीब 17% अपसाइड की संभावना दिखाता है। Marico ने बीते वर्षों में लगभग 18% CAGR से अपनी मार्केट कैप में ग्रोथ की है और अब कंपनी FY30 तक ₹20,000 करोड़ के रेवेन्यू टारगेट की ओर बढ़ रही है (FY25 में यह ₹10,800 करोड़ था)।
खास बात यह है कि आने वाले वर्षों में मांग में स्थिरता रहने की उम्मीद है और Copra (नारियल) की कीमतों में नरमी का भी फायदा Marico को मिलेगा। कंपनी का फूड सेगमेंट भी अगले कुछ वर्षों में 25% CAGR से ग्रोथ करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है, जिससे इसकी रेवेन्यू लाइन और मजबूत हो सकती है।
2. Zee Entertainment – 34% तक की दमदार छलांग का दावा :
ZEE Entertainment पर भी Nuvama ने भरोसा जताते हुए ‘Buy’ कॉल बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹178 तय किया है। मौजूदा स्तर से यह लगभग 34% तक रिटर्न दे सकता है। कंपनी ने FY26 तक EBITDA मार्जिन को 18–20% तक ले जाने का टारगेट रखा है, जबकि FY25 में यह 14.4% रहा। ZEE5 प्लेटफॉर्म के घाटे में 60% तक की कटौती का लक्ष्य और विज्ञापन रेवेन्यू में 8-10% की ग्रोथ कंपनी की डिजिटल स्ट्रैटेजी की सफलता को दर्शाते हैं।
इसके अलावा, मार्च 2025 तक ZEE के पास ₹2,410 करोड़ की कैश बैलेंस होगी, जो कंपनी की कुल मार्केट कैप का 19% है – यह इसे एक मजबूत वित्तीय स्थिति में लाता है।
3. Galaxy Surfactants – तेजी से उभरता केमिकल प्लेयर, 23% रिटर्न का पोटेंशियल :
Galaxy Surfactants को भी Nuvama ने अपनी रिपोर्ट में 'Buy' की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹3,061 तय किया गया है। यह स्टॉक करीब 23% तक का रिटर्न दे सकता है। कंपनी अब Beauty & Wellness के हाई-वैल्यू सेगमेंट, खासकर “Leave-On” प्रोडक्ट्स में अपना विस्तार कर रही है। Galaxy FY25 से FY30 के बीच 2x वॉल्यूम ग्रोथ, 2.5x EBITDA और 22% से अधिक RoCE हासिल करने की योजना पर काम कर रही है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
निवेशकों के लिए संदेश :
अगर आप लॉन्ग टर्म निवेश के नजरिए से शेयर बाजार में शामिल हैं और मुनाफे के अवसरों की तलाश में हैं, तो Marico, ZEE और Galaxy Surfactants आपके पोर्टफोलियो में शामिल किए जाने लायक स्टॉक्स हो सकते हैं। इनकी फंडामेंटल स्थिति मजबूत है, और ग्रोथ की दिशा में ठोस रणनीति नजर आती है।
( डिस्क्लेमर: यह खबर केवल सूचनात्मक उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले किसी योग्य वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना जरूरी है। https://www.pratahkal.com/ निवेश की कोई गारंटी नहीं देता। )

Editorial
Next Story
Related News
X
