टिकटॉक को अमेरिका का नोटिस ; 19 जून तक का अल्टीमेटम!
दुनिया की सबसे लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप्स में से एक टिकटॉक एक बार फिर अमेरिका में प्रतिबंध का सामना करने जा रही है। चाइनीज़ कंपनी बाइटडांस के स्वामित्व वाली इस ऐप को 19 जून 2025 तक का समय दिया गया है कि वह अपना अमेरिकी कारोबार किसी स्थानीय कंपनी को बेच दे, अन्यथा इसे अमेरिका में पूरी तरह बैन कर दिया जाएगा।
टिकटॉक पर पहले भी लग चुका है बैन का खतरा :
अमेरिका में टिकटॉक को लेकर डेटा सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवाल लंबे समय से उठते रहे हैं। 13 मार्च 2024 को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक विधेयक पारित हुआ, जिसमें बाइटडांस को छह महीने के भीतर अमेरिका से कारोबार समेटने या किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने के लिए कहा गया।
इसके बाद 24 अप्रैल 2025 को सीनेट ने भी इस विधेयक को पारित कर दिया। तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसपर हस्ताक्षर कर इसे कानून में तब्दील कर दिया।
बाइटडांस को पहले भी मिल चुका है समय :
टिकटॉक की पैरेंट कंपनी को पहले 19 जनवरी तक का वक्त दिया गया था। इस दौरान टिकटॉक ने अमेरिका में अपना ऑपरेशन बंद करना शुरू कर दिया, लेकिन पुराने यूजर्स के फोन से ऐप हटाया नहीं गया। हालांकि, नए यूजर्स इसे डाउनलोड नहीं कर पाए, और ऐप अपडेट करने का विकल्प भी हट गया।
बाद में यह डेडलाइन 5 अप्रैल तक बढ़ाई गई, लेकिन इस बीच भी बाइटडांस किसी अमेरिकी कंपनी से समझौते पर नहीं पहुंच सकी। अब 19 जून 2025 को वह नई अंतिम तारीख है, जिसके बाद यदि सौदा नहीं होता, तो टिकटॉक को अमेरिका में बैन कर दिया जाएगा।
क्या ट्रंप देंगे एक और मौका ?
इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस डेडलाइन को तीसरी बार बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि ट्रंप ने एक नया कार्यकारी आदेश भी साइन किया है, जिससे टिकटॉक को ‘अंतिम मौका’ दिया जा सकता है।
टिकटॉक क्यों है अमेरिका के लिए चिंता का विषय ?
अमेरिकी सांसदों और अधिकारियों का कहना है कि टिकटॉक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। उनका तर्क है कि चीन की सरकार टिकटॉक के ज़रिए अमेरिकी नागरिकों के डेटा तक पहुंच बना सकती है और इसका इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा सकता है। अमेरिकी कानून के तहत, चीन की कंपनियों को सरकारी आदेश पर डेटा साझा करने के लिए बाध्य किया जा सकता है, और यहीं से टिकटॉक पर संदेह की शुरुआत हुई।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
क्या होगा टिकटॉक के भविष्य का ?
अमेरिका में टिकटॉक के 170 मिलियन (17 करोड़) से अधिक यूजर्स हैं। अगर टिकटॉक यहां से पूरी तरह बैन होता है, तो यह न केवल बाइटडांस के लिए बड़ा झटका होगा, बल्कि सोशल मीडिया इकोसिस्टम में भी बड़ा बदलाव ला सकता है। यूजर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और मार्केटिंग इंडस्ट्री पर इसका सीधा असर पड़ेगा। 19 जून की डेडलाइन जैसे-जैसे करीब आ रही है, दुनिया की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या टिकटॉक अमेरिका से अलविदा कहेगा, या कोई बड़ा सौदा इसे बचा लेगा।
Editorial

Editorial

Next Story