राजा रघुवंशी मर्डर में दो हथियार; प्लानिंग थी खौफनाक!
इंदौर निवासी व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस की जांच ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 23 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए राजा की निर्दयता से हत्या कर दी गई थी। अब तक की जांच में सामने आया है कि हत्या में एक नहीं बल्कि दो तेजधार हथियार (दाव) का इस्तेमाल किया गया था। इनमें से एक दाव अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसे उसी खाई में फेंका गया, जहां राजा का शव मिला था।
तीन वार, तीन कातिल – हत्या की सुनियोजित साजिश
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, राजा रघुवंशी पर तीन वार किए गए थे और तीनों आरोपियों ने एक-एक वार किया। हत्या के बाद उन्होंने मिलकर राजा का शव खाई में फेंक दिया। इस क्रूर वारदात में राजा की पत्नी सोनम की भूमिका सबसे चौंकाने वाली है।
जांच में सामने आया है कि सोनम ने पहले से ही पार्किंग में किलर्स को इशारा कर दिया था। जब पहला वार हुआ और राजा का खून बहने लगा, तो सोनम चीखते हुए पीछे हट गई। हालांकि यह भी संदेह है कि सोनम की चीख वास्तविक थी या दिखावा।
सबूत मिटाने की कोशिश, फोन नष्ट किया :
पुलिस ने बताया कि सोनम ने घटना के बाद अपना मोबाइल फोन नष्ट कर दिया है, जिससे अब तक बरामद नहीं किया जा सका है। फोन में मौजूद चैट्स, कॉल रिकॉर्ड्स और लोकेशन हिस्ट्री इस केस के अहम सबूत हो सकते थे। फिलहाल पुलिस डिजिटल फॉरेंसिक टीम की मदद से इस दिशा में जांच कर रही है।
लव ट्रायंगल या कुछ और ?
इस केस को अब तक लव ट्रायंगल से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अब पुलिस को कुछ और पहलुओं की भी आशंका है। मेघालय के डीजीपी इदाशीशा नोंगरांग ने बयान दिया कि, "लव ट्रायंगल एक पहलू हो सकता है, लेकिन हम इस मामले को दूसरे कोणों से भी देख रहे हैं। यह सामान्य बात नहीं है कि शादी के कुछ ही दिनों में पत्नी अपने पति की हत्या की साजिश रचे।"
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
आरोपी सोहरा ले जाए गए :
मेघालय पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी पांच आरोपियों — सोनम, उसका प्रेमी राज और तीन किलर्स — को मंगलवार, 17 जून को घटनास्थल सोहरा ले जाया। पुलिस को उम्मीद है कि मौके पर ले जाकर उन्हें अपराध की कड़ियों को जोड़ने में मदद मिलेगी। राजा रघुवंशी की लाश 2 जून को खाई से मिली थी। 9 जून को पुलिस ने सोनम समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
राजा रघुवंशी मर्डर केस हर बीतते दिन के साथ एक नई परत खोल रहा है। जहां एक ओर साजिश की क्रूरता लोगों को चौंका रही है, वहीं दूसरी ओर सोनम की भूमिका इस पूरे हत्याकांड को और भी रहस्यमयी बना रही है। अब सभी की निगाहें पुलिस की आगे की कार्रवाई और सबूतों की बरामदगी पर टिकी हैं।
Editorial

Editorial

Next Story