✕
सरकारी फ्लैश: इस क्षेत्र के सभी को हर महीने 3K की गारंटी!
By EditorialPublished on
देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 2019 में शुरू की गई ‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना’ के तहत पात्र श्रमिकों को हर महीने ₹3,000 की पेंशन देने का प्रावधान है। इस योजना का मकसद उन कामगारों को सामाजिक सुरक्षा देना है जो आजीविका के लिए अनौपचारिक क्षेत्रों में काम करते हैं और भविष्य के लिए आर्थिक रूप से असुरक्षित रहते हैं।

x
केंद्र सरकार आम जनता की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय-समय पर कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू करती रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM), जिसे फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लॉन्च किया था। इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों को वृद्धावस्था में सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
कौन ले सकता है इस योजना का लाभ ?
यह योजना खास तौर पर उन मजदूरों और श्रमिकों के लिए बनाई गई है, जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और जिनकी मासिक आय ₹15,000 से कम है। इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी श्रमिक अपना पंजीकरण करवा सकता है। एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, उसे 60 साल की उम्र पूरी होने पर हर महीने ₹3000 की पेंशन मिलती है।
कितना करना होगा अंशदान ?
इस योजना में शामिल होने के लिए योग्य व्यक्तियों को अपनी उम्र के अनुसार मासिक अंशदान (contribution) देना होता है। उदाहरण के तौर पर:
- अगर आपकी उम्र 18 साल है, तो आपको सिर्फ ₹55 प्रति महीना जमा करना होगा।
- वहीं अगर आपकी उम्र 40 साल है, तो आपको ₹200 प्रति महीना अंशदान देना होगा।
इस योजना की खास बात यह है कि जितना अंशदान लाभार्थी करता है, उतना ही योगदान केंद्र सरकार भी करती है। यानी अगर आप हर महीने ₹100 जमा करते हैं, तो सरकार भी ₹100 आपके नाम से जमा करेगी। इस तरह आपकी सेवानिवृत्ति के लिए हर महीने ₹200 की बचत सुनिश्चित होती है।
कैसे करें आवेदन ?
इस योजना के लिए आवेदन करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाना होगा। वहां पर आपको:
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
जैसे जरूरी दस्तावेज लेकर जाने होंगे। CSC केंद्र पर आपकी पात्रता की जांच के बाद आपको पंजीकरण करा दिया जाएगा और एक पेंशन कार्ड जारी किया जाएगा।
योजना के फायदे :
- वृद्धावस्था में नियमित आय
- सरकारी गारंटी के साथ पेंशन
- केंद्र सरकार की ओर से बराबर का अंशदान
- सरल और पारदर्शी प्रक्रिया
- असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
क्यों है यह योजना महत्वपूर्ण ?
भारत में बड़ी संख्या में लोग असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं, जिनके पास वृद्धावस्था में आय का कोई निश्चित स्रोत नहीं होता। ऐसे में यह योजना उन्हें आर्थिक रूप से सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनने का अवसर देती है। अगर आप भी असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक सुनहरा मौका है। सरकार की यह पहल लाखों श्रमिकों के लिए वृद्धावस्था की चिंता को दूर करने वाली साबित हो रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
