मोदी सरकार में रेलवे का ऐतिहासिक कायाकल्प: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे ने पिछले 11 वर्षों में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बदलाव देखे हैं। हरियाणा के मानेसर में मारुति प्लांट में रेलवे साइडिंग सुविधा के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने रेलवे की अब तक की प्रगति, भविष्य की योजनाओं और तकनीकी सुधारों को विस्तार से प्रस्तुत किया।
2014 से पहले और अब का अंतर :
श्री वैष्णव ने बताया कि 2014 से पहले रेलवे में हर साल ₹25,000–30,000 करोड़ का ही निवेश होता था, लेकिन अब यह बढ़कर ₹2.5 लाख करोड़ प्रति वर्ष तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि “रेलवे की वर्षों से चली आ रही समस्याएं अब एक-एक कर दूर हो रही हैं”, और यात्री सुविधाओं, ट्रेनों, ट्रैकों, स्टेशनों और तकनीक में संपूर्ण कायाकल्प हो रहा है।
नई योजनाएं और बड़े बदलाव :
  • 100 नई मेनलाइन ईएमयू (MEMU) गाड़ियां: अब 16 और 20 कोच वाली MEMU गाड़ियां बनाई जाएंगी, जो पहले सिर्फ 8-12 कोच की होती थीं।
  • 50 नई 'नमो भारत' एसी पैसेंजर ट्रेनें: यात्रियों की पसंदीदा ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर कुल 150 करने की योजना।
  • 1200+ जनरल कोच शामिल: बीते डेढ़ वर्षों में बढ़ी मांग को देखते हुए ये कोच जोड़े गए हैं।
  • अमृत भारत स्टेशन योजना: 1300 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य स्वीकृत, जिसमें 103 स्टेशन बन चुके हैं, और 2026 तक 500 और स्टेशन तैयार होंगे।
टिकटिंग और चार्ट पब्लिशिंग में नवाचार :
रेल मंत्री ने कहा कि 1 जुलाई 2025 से केवल KYC सत्यापित यात्री ही ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे, जिससे बॉट्स का दुरुपयोग रोका जा सकेगा। बीकानेर डिवीजन में चार्ट 24 घंटे पहले प्रकाशित करने की पहल शुरू की गई है।
हरियाणा में रेलवे विकास :
  • 823 किलोमीटर नई पटरियां, जो यूएई के पूरे नेटवर्क से ज्यादा हैं
  • 100% विद्युतीकरण
  • 34 स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकास
  • 540 फ्लाईओवर/अंडरपास
  • ₹11,800 करोड़ निवेश और सोनीपत फैक्ट्री का आधुनिकीकरण
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
फ्रेट कॉरिडोर और लॉजिस्टिक्स में विस्तार :
भारत अब माल और यात्री परिवहन दोनों में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क बन चुका है। वर्ष 2024-25 में 720 करोड़ यात्रियों ने ट्रेन से सफर किया और 1617 मिलियन टन माल ढोया गया। 108 मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल बन चुके हैं, जिनमें से एक 45 एकड़ में फैला टर्मिनल मानेसर में है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दोहराया कि रेलवे का यह बदलाव जन-हितैषी, स्वच्छ, तेज और तकनीक-आधारित भविष्य की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे सिर्फ यात्रा का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की रीढ़ बन चुकी है।
Editorial

Editorial

Next Story