मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद सायन कोलीवाड़ा की वार्षिक सभा तेरापंथ भवन में आयोजित की गयी। विजय गीत का संगान निवर्तमान अध्यक्ष हिम्मत सोलंकी व भरत मेहता ने किया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन भेरुलाल सोनी ने किया। अध्यक्ष मनोज ढालावत ने स्वागत किया। मंत्री धीरज मेहता ने वर्ष भर का कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष कल्पेश परमार ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा। तत्पश्चात् अध्यक्ष ने कार्यकारिणी निरस्त की। चुनाव अधिकारी भेरुलाल मोटावत एवं भेरूलाल सोनी की देखरेख में सदन ने 2025-26 के लिए सुनील दुग्गड़ का नाम प्रस्तावित किया। इस पर सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी ने सुनील दुग्गड़ को अध्यक्ष मनोनीत किया।

Editorial

Editorial

Next Story