✕
बरेका में यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर जागरूकता सेमिनार आयोजित
By EditorialPublished on 17 Jun 2025 5:30 AM IST
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में आज यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। भारत सरकार द्वारा प्रदत्त इस योजना की जानकारी देने हेतु आयोजित सेमिनार का उद्देश्य बरेका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पेंशन प्रणाली की प्रक्रिया और लाभों से अवगत कराना था।

x

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में आज यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। भारत सरकार द्वारा प्रदत्त इस योजना की जानकारी देने हेतु आयोजित सेमिनार का उद्देश्य बरेका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पेंशन प्रणाली की प्रक्रिया और लाभों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, बरेका के डेटा बेस मैनेजर वी.पी. कुमावत ने योजना की विस्तृत जानकारी दी और कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान किया। वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डा. संजय कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अनुवादक विनोद कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किया गया। सेमिनार में सहायक कार्मिक अधिकारी पीयूष मींज सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
