✕
छोटा स्टॉक, बड़ा प्रॉफिट; निवेशकों की लगी लॉटरी!
By EditorialPublished on
Infibeam Avenues के शेयर में आई रफ्तार, निवेशकों की नजर अब 19 जून की अहम बैठक पर सोमवार दोपहर 3:05 बजे तक Infibeam Avenues का शेयर 3.53% की मजबूती के साथ 22.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस तेजी ने निवेशकों का ध्यान खींचा है, जो अब 19 जून को होने वाली कंपनी की अहम बैठक पर टकटकी लगाए बैठे हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में भविष्य की योजनाओं से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा हो सकती है, जो शेयर की दिशा तय करेगी।

x

सोमवार को Infibeam Avenues के शेयर में तेज़ी का माहौल रहा। कंपनी द्वारा राइट्स इश्यू से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा किए जाने के बाद शेयर में 5.13% की उछाल दर्ज की गई और यह 22.95 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गया। दोपहर 3:05 बजे तक यह शेयर 3.53% की बढ़त के साथ 22.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
19 जून को अहम बैठक, तय होंगी बड़ी बातें :
कंपनी ने जानकारी दी है कि उसकी Rights Issue Committee की बैठक 19 जून 2025 को होने जा रही है। इस बैठक में राइट्स इश्यू से जुड़ी प्रमुख शर्तों पर विचार किया जाएगा। इनमें रिकॉर्ड डेट, राइट्स इश्यू की कीमत, हकदारी अनुपात (Entitlement Ratio) और अन्य शर्तें शामिल हैं। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, "19 जून को होने वाली बैठक में राइट्स इश्यू के सभी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।"
पहले भी लिए गए हैं महत्वपूर्ण निर्णय :
गौरतलब है कि 9 जून 2025 को राइट्स इश्यू कमेटी ने Draft Letter of Offer को मंजूरी दी थी, जिसे BSE और NSE में अनुमोदन के लिए भेजा गया था। इससे पहले 9 मई 2025 को कंपनी के बोर्ड ने 700 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी। यह राशि 1 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों के ज़रिए राइट्स इश्यू के माध्यम से जुटाई जानी है।
शेयर का उतार-चढ़ाव भरा प्रदर्शन :
- Infibeam Avenues का हालिया प्रदर्शन मिला-जुला रहा है।
- 1 महीने में शेयर ने लगभग 20% का रिटर्न दिया है।
- 3 महीने में इसमें 26% की तेजी देखी गई।
हालांकि, साल 2025 की शुरुआत से अब तक 13% गिरावट दर्ज की गई है। पिछले एक साल में यह स्टॉक लगभग 27% टूटा है।लेकिन 2 साल में 55% और 5 साल में 85% का लॉन्ग टर्म रिटर्न भी निवेशकों को मिला है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
निवेशकों की निगाहें 19 जून पर :
अब सभी की निगाहें 19 जून की बैठक पर टिकी हैं। यदि इस राइट्स इश्यू से जुड़ी शर्तें निवेशकों के लिए आकर्षक रहती हैं, तो आने वाले समय में इस स्टॉक में और मजबूती देखी जा सकती है।
( डिस्क्लेमर: यह खबर केवल सूचनात्मक उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है। किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें। https://www.pratahkal.com/ की ओर से किसी को भी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से निवेश की सलाह नहीं दी जाती है। )

Editorial
Next Story
Related News
X
