✕
हंसी का नया सीजन ; 'TGIKS 3' का पहला एपिसोड इस तारीख को
By EditorialPublished on
कॉमेडी का तड़का फिर से तैयार है! 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3' की धमाकेदार वापसी हो रही है और अब इसका पहला एपिसोड रिलीज़ के लिए पूरी तरह से तैयार है. मेकर्स ने शो की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है और साथ ही इस सीज़न के पहले मेहमान का नाम भी सामने आ गया है. कपिल शर्मा की हंसी से भरपूर महफिल एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने आ रही है – और इस बार शुरुआत होगी एक खास सितारे के साथ!

x
कॉमेडी प्रेमियों के लिए खुशखबरी है! भारत का सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अब एक बार फिर नए सीजन के साथ लौटने को तैयार है. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले इस शो के सीजन 3 की रिलीज़ डेट सामने आ चुकी है और दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ाने के लिए शो के पहले मेहमान का नाम भी कपिल शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया है.
21 जून से होगी हंसी की बरसात :
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3' का पहला एपिसोड 21 जून, 2025 को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. हर हफ्ते शनिवार को नए एपिसोड्स आएंगे. कपिल शर्मा ने इस ऐलान के साथ एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें वह बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान को गले लगाए नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ कैप्शन में कपिल ने लिखा – “स्वैग से करेंगे इस सीजन की शुरुआत, सिकंदर के साथ!”
सलमान खान बनेंगे ओपनिंग एपिसोड की जान :
शो के पहले गेस्ट होंगे सुपरस्टार सलमान खान, जिन्हें कपिल ‘सिकंदर’ कहकर संबोधित कर रहे हैं. सलमान न सिर्फ बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं, बल्कि कपिल के शो के पुराने फेवरिट भी रहे हैं. ऐसे में सलमान की मौजूदगी इस नए सीजन को एक धमाकेदार शुरुआत देने वाली है.
सिद्धू की वापसी से लगेगा मज़ा चौगुना :
सीजन 3 में नवजोत सिंह सिद्धू की भी वापसी हो रही है. वे लगभग 5 साल बाद एक बार फिर शो में जज की कुर्सी पर बैठते नजर आएंगे. उनके शायरी और ठहाके शो की पहचान रहे हैं और फैन्स उनकी वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं.
क्रिकेटर्स भी लगाएंगे हंसी के चौके-छक्के :
शो में केवल फिल्मी सितारे ही नहीं बल्कि क्रिकेट की दुनिया के भी बड़े नाम शामिल होंगे. भारतीय क्रिकेटर्स युजवेंद्र चहल, गौतम गंभीर, ऋषभ पंत और अभिषेक शर्मा आने वाले एपिसोड्स में नजर आएंगे. खुद चहल ने इंस्टाग्राम पर नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल शर्मा के साथ फोटो शेयर कर यह जानकारी पक्की कर दी है
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
कब, कहां देखें ?
- रिलीज डेट: 21 जून, 2025
- समय: रात 8 बजे
- प्लेटफॉर्म: Netflix
- फ्रीक्वेंसी: हर शनिवार नया एपिसोड
अगर आप भी हंसी के फुल डोज़ के लिए तैयार हैं, तो 21 जून को अपना शेड्यूल सेट कर लीजिए, क्योंकि कपिल शर्मा और टीम फिर से हंसाने आ रही है!

Editorial
Next Story
Related News
X
