✕
पाक के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबला; 5 ऑक्टोबर, कोलंबो में!
By EditorialPublished on
2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप का रोमांच अब और भी बढ़ गया है! भारत-पाक मैच 5 अक्टूबर को, पाकिस्तान खेलेगा सभी मुकाबले श्रीलंका में, भारत करेगा वर्ल्ड कप की मेजबानी। आईसीसी ने सोमवार को टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है और सभी की निगाहें अब उस दिन पर टिक गई हैं जब भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट की सबसे बहुप्रतीक्षित भिड़ंत कब और कहां होगी – जानिए इस रिपोर्ट में पूरी डिटेल!

x
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह मेगा टूर्नामेंट 30 सितंबर से शुरू होगा और 2 नवंबर को फाइनल मुकाबले के साथ इसका समापन होगा। इस बार भारत को टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी गई है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच जारी कूटनीतिक खिंचाव का असर महिला क्रिकेट पर भी साफ नजर आ रहा है।
पाकिस्तान की टीम नहीं आएगी भारत :
जिस तरह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय पुरुष टीम पाकिस्तान नहीं गई थी, उसी तर्ज पर अब पाकिस्तान महिला टीम ने भी भारत आने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाइब्रिड मॉडल की मांग की थी, जिसे ICC ने आंशिक रूप से मान लिया है। इस कारण पाकिस्तान महिला टीम भारत में कोई मुकाबला नहीं खेलेगी।
उनके सभी मैच श्रीलंका के कोलोंबो में होंगे। इसी के तहत, भारत और पाकिस्तान की हाई-वोल्टेज टक्कर 5 अक्टूबर को कोलोंबो में आयोजित की जाएगी।
भारत का शेड्यूल: कब और कहां होंगे मुकाबले ?
भारतीय महिला टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 30 सितंबर को बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से करेगी। उसके बाद टीम अलग-अलग शहरों में अपने मुकाबले खेलेगी।
- 30 सितंबर – भारत बनाम श्रीलंका (बेंगलुरु)
- 5 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान (कोलोंबो)
- 9 अक्टूबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (विशाखापट्टनम)
- 12 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (विशाखापट्टनम)
- 19 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड (इंदौर)
- 23 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड (गुवाहाटी)
- 26 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश (बेंगलुरु)
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
सेमीफाइनल और फाइनल: पाकिस्तान के पहुंचने पर क्या बदलेगा ?
पाकिस्तान की टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंचती है, तो 29 अक्टूबर को होने वाला पहला सेमीफाइनल कोलोंबो में ही खेला जाएगा। अगर वे फाइनल में पहुंचती हैं, तो 2 नवंबर का खिताबी मुकाबला भी वहीं आयोजित किया जाएगा। लेकिन यदि पाकिस्तान नॉकआउट में नहीं पहुंचती है, तो पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी और फाइनल बेंगलुरु में होगा।
- भारत में पहली बार होगा महिला वनडे वर्ल्ड कप
- भारत-पाक मुकाबला भारत में नहीं, श्रीलंका के कोलोंबो में
- टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर तक चलेगा
- फाइनल के आयोजन स्थल पाकिस्तान के प्रदर्शन पर निर्भर
यह वर्ल्ड कप न सिर्फ क्रिकेट के लिहाज से अहम होगा, बल्कि इसमें भारत-पाक टकराव के साथ राजनीतिक समीकरण भी एक अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। ऐसे में 5 अक्टूबर को कोलोंबो में होने वाला भारत-पाक मुकाबला सबसे बड़ी क्रिकेटिंग कहानी बनने जा रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
