✕
ईरान-इजरायल जंग का असर; फिर सोना हुआ लखटकिया
By EditorialPublished on
Gold Price : ईरान-इजरायल के बीच जारी तनाव ने ग्लोबल गोल्ड मार्केट में भूचाल ला दिया है। COMEX पर सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है, जहां इसकी रेजिस्टेंस 3,476 डॉलर मानी जा रही है। जानकारों का मानना है कि मौजूदा तेजी बरकरार रही तो यह 3,540 डॉलर तक भी पहुंच सकता है। वहीं भारत में MCX पर सोने को 98,900 रुपये पर मजबूत सपोर्ट मिला है। जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और निवेशकों के सुरक्षित ठिकाने की तलाश ने सोने की कीमतों को ऐतिहासिक ऊंचाई की ओर धकेल दिया है।

x
Gold Price :
सोने की कीमतों ने 16 जून, सोमवार को नया इतिहास रच दिया। घरेलू वायदा बाजार (MCX) में अगस्त डिलीवरी वाले गोल्ड का रेट पहली बार 1 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गया। शुरुआती कारोबार में यह ₹1,01,078 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। हालांकि बाद में इसमें कुछ ठंडक देखी गई और कीमत ₹1,00,290 के आसपास स्थिर हो गई। इस जबरदस्त तेजी के पीछे इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के बादल सबसे बड़ी वजह बने हैं।
क्यों बढ़ा सोना ?
इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ किए गए हालिया सैन्य हमले ने पश्चिम एशिया में व्यापक युद्ध की आशंका को जन्म दिया है। अमेरिका ने भी संभावित हस्तक्षेप की चेतावनी दी है और इजरायल ने आंतरिक आपातकाल की घोषणा कर दी है। इस पूरे घटनाक्रम ने वैश्विक निवेशकों को असुरक्षित महसूस कराया है, जिससे ‘सेफ हेवन’ माने जाने वाले सोने की तरफ रुझान काफी तेजी से बढ़ा है।
इतिहास गवाह है कि जब भी दुनिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है, सोने की कीमतें चढ़ी हैं। भारत-पाकिस्तान टकराव, रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिका-चीन टैरिफ वॉर—हर मौके पर सोने ने निवेशकों को भरोसा दिया है। यही ट्रेंड इस बार भी देखने को मिल रहा है।
डॉलर मजबूत, लेकिन सोने की चमक कायम ;
हालांकि, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और 18 जून को होने वाली US फेडरल रिजर्व की नीति बैठक निवेशकों को कुछ हद तक सतर्क बनाए हुए है। इसके बावजूद, ईरान-अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता के टूटने की संभावना और इजरायल के साथ तेज होता संघर्ष, सोने के रेट को और ऊपर धकेल सकता है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
आगे क्या ?
COMEX पर सोने की कीमत 3,476 डॉलर की रेजिस्टेंस पार कर चुकी है, और विश्लेषकों का अनुमान है कि यह 3,540 डॉलर तक जा सकता है। भारत में MCX पर 98,900 रुपये का मजबूत सपोर्ट बना हुआ है। अगर युद्ध की स्थिति और भड़कती है, तो निकट भविष्य में सोने का रेट ₹1,02,000 प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।
मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात और वैश्विक अस्थिरता ने सोने को एक बार फिर निवेशकों की पहली पसंद बना दिया है। यदि भू-राजनीतिक तनाव लंबे समय तक जारी रहा, तो आने वाले हफ्तों में सोने में और भी बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
