✕
सवा करोड़ के आभूषणों का गबन कर धोखाधड़ी
By EditorialPublished on
सवा करोड़ के आभूषणों का गबन कर धोखाधड़ी (Fraud) किए जाने के मामले में विजयकुमार जैन नामक जूलरी कारोबारी के खिलाफ एल.टी. मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज किया है। विजयकुमार फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है।

x

मुंबई । सवा करोड़ के आभूषणों का गबन कर धोखाधड़ी (Fraud) किए जाने के मामले में विजयकुमार जैन नामक जूलरी कारोबारी के खिलाफ एल.टी. मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज किया है। विजयकुमार फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। आरोप है कि आरोपी विजयकुमार ने मार्केट के कई जूलरी कारोबारियों से आभूषण लेकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है और मार्केट के कई जूलरी कारोबारियों से इस मामले में पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में शिकायतकर्ता नवी मुंबई के वाशी इलाके में रहते हैं और जूलरी का कारोबार करते हैं। शिकायतकर्ता की मुंबादेवी में जूलरी शॉप है और वहां उनका आभूषणों की खरीद-बिक्री का होलसेल कारोबार है। विजयकुमार उनके परिचित जूलरी कारोबारी है और कई बार वह विजयकुमार से कारोबारी सौदे कर चुके थे। लिहाजा शिकायतकर्ता को विजयकुमार पर काफी भरोसा था। मार्च महीने में आरोपी विजयकुमार ने शिकायतकर्ता से सवा करोड़ रुपये के सोने के आभूषण लिए थे। बदले में विजयकुमार ने शिकायतकर्ता को शुद्ध सोना देने का वादा किया था, लेकिन तय समय पर न तो उसने शुद्ध सोना दिया और न ही स्वर्णाभूषणों का भुगतान किया। विजयकुमार लगातार बहाने बनाकर टालमटोल करता रहा जिसके बाद शिकायतकर्ता जूलरी कारोबारी ने विजयकुमार जैन के खिलाफ एलटी मार्ग पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Editorial
Next Story
Related News
X
