सालों की कोशिशों के बाद आखिरकार अक्षय कुमार को बड़ी राहत मिल गई है। 'हाउसफुल 5' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है और लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। कॉमेडी और मसालेदार एंटरटेनमेंट से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। लंबे समय से हिट की तलाश में भटक रहे अक्षय के करियर को इस फिल्म ने फिर से रफ्तार दी है।

लंबे इंतज़ार के बाद हिट का पंच; अक्षय का बड़ा धमाका!
अक्षय कुमार की मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' की पांचवीं किस्त ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की है। सालों से हिट फिल्मों के लिए संघर्ष कर रहे अक्षय को ‘हाउसफुल 5’ ने बड़ी राहत दी है। यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है और अपने पहले ही हफ्ते में कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।
तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित 'हाउसफुल 5' को भले ही समीक्षकों से मिक्स्ड रिव्यू मिले हों, लेकिन दर्शकों का प्यार फिल्म को भरपूर मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म ने केवल आठ दिनों में 133.32 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए अक्षय कुमार की अब तक की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
यह फिल्म अब अक्षय कुमार की साल 2012 की सुपरहिट ‘राउडी राठौर’ को पीछे छोड़ चुकी है, जिसने अपने लाइफटाइम में 133.25 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘हाउसफुल 5’ अब 9वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है अक्षय कुमार के करियर की।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन :
‘हाउसफुल 5’ ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की दमदार शुरुआत की। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 31 करोड़ और रविवार को 32.5 करोड़ की कमाई करते हुए वीकेंड पर कुल 87.5 करोड़ का आंकड़ा पार किया। सोमवार को 13 करोड़, मंगलवार को 11.25 करोड़, बुधवार को 8.5 करोड़ और गुरुवार को 7 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म का पहला हफ्ता 127.25 करोड़ पर बंद हुआ। दूसरे शुक्रवार को 6 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 133.32 करोड़ तक पहुंच गया।
अक्षय की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में दो 'हाउसफुल' फिल्में :
फिलहाल अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है 'हाउसफुल 4', जिसने 210.3 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद ‘गुड न्यूज़’ (205.09 करोड़), ‘मिशन मंगल’ (203.08 करोड़), ‘सूर्यवंशी’ (195.55 करोड़), और ‘2.0’ (190.48 करोड़) शामिल हैं। इस लिस्ट में अब ‘हाउसफुल 5’ ने भी अपनी जगह पक्की कर ली है, जो इस फ्रेंचाइजी की ताकत को फिर से साबित करता है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
स्टार कास्ट और आगे की टक्कर :
‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार के साथ फरदीन खान, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडिज़ और नरगिस फाखरी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। शानदार स्टार कास्ट और एंटरटेनमेंट से भरपूर इस फिल्म ने फैंस को एक बार फिर 'हाउसफुल' ब्रह्मांड में लौटने पर मजबूर कर दिया है।
हालांकि अब फिल्म को अगली चुनौती आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ से मिलने वाली है, जो 20 जून को रिलीज़ हो रही है। देखना होगा कि अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ इस टक्कर में कितनी मजबूती से टिकती है।
यह भी पढे :
Editorial

Editorial

Next Story