मौत से टकराकर लौट आई भूमि; एयर इंडिया हादसे से चमत्कारी बचाव!

कभी-कभी किस्मत एक अलग ही अंदाज़ में काम करती है। ऐसा ही हुआ भरूच की भूमि चौहान के साथ, जिनकी 10 मिनट की देरी ने उन्हें उस मौत से बचा लिया, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में सवार यात्रियों की जिंदगी लील गई।

भूमि चौहान को 1:10 बजे दोपहर की फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन अहमदाबाद के ट्रैफिक जाम की वजह से वह एयरपोर्ट पर 12:20 बजे पहुंचीं। एयर इंडिया ने 12:10 बजे ही चेक-इन बंद कर दिया था। उन्होंने सीआईएसएफ जवानों और एयर इंडिया स्टाफ से खूब मिन्नतें कीं, बहस की, यहां तक कि रो पड़ीं, लेकिन किसी ने उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी।

निराश भूमि को उस वक्त बेहद दुख हुआ, लेकिन कुछ घंटों बाद जब उन्हें खबर मिली कि वही फ्लाइट क्रैश हो गई है, तो वह स्तब्ध रह गईं। उन्होंने बताया कि वह एयरपोर्ट से घर लौट रही थीं, जब रास्ते में कार में बैठकर उन्होंने यह दिल दहला देने वाली खबर सुनी। पल भर में उनकी आंखों से आंसू बहने लगे और उन्होंने भगवान का धन्यवाद किया।

भूमि ने ANI से बातचीत में कहा, "मेरी फ्लाइट मिस हो गई थी, मैं बहुत परेशान थी। लेकिन जब पता चला कि प्लेन क्रैश हो गया है, तो समझ ही नहीं आया कि रोऊं या भगवान का शुक्र मनाऊं।"

एयर इंडिया के स्टाफ ने उन्हें यह कहकर चेक-इन से मना कर दिया था कि अगर उन्हें जाने दिया गया तो फ्लाइट को और 15 मिनट लेट करना पड़ेगा, जो संभव नहीं है।

अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!

इस हादसे ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि जीवन में हर देरी बुरी नहीं होती। कई बार वही पल जो हमें निराश करता है, वही हमें किसी बड़े संकट से बचा लेता है। हालांकि भूमि खुद को सुरक्षित पाकर शुक्रगुजार हैं, लेकिन इस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति उनकी संवेदनाएं गहरी हैं।

Next Story