सच में उड़ता टाइम बम है एयरप्लेन?; जानिए चौंकाने वाली सच्चाई!
12 जून 2025 का दिन भारत के लिए एक काले दिन की तरह दर्ज हो गया। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गई। इस दर्दनाक हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री समेत कुल 241 लोगों की जान चली गई, जबकि सिर्फ एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच पाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस एकमात्र बचे यात्री से मुलाकात कर उसके हालचाल पूछे। इस हादसे ने एक बार फिर उस डरावने सवाल को जन्म दे दिया है – क्या हवाई जहाज सच में एक उड़ता हुआ टाइम बम होता है?
कितना खतरनाक होता है विमान में भरा फ्यूल ?
बताया जा रहा है कि यह विमान अहमदाबाद से सीधा लंदन जा रहा था, इसलिए इसमें लाखों लीटर जेट फ्यूल भरा गया था। दरअसल, बड़े विमानों जैसे कि बोइंग 747 में करीब 200,000 लीटर तक एटीएफ (Aviation Turbine Fuel) भरा जा सकता है। यह फ्यूल बेहद ज्वलनशील होता है, और अगर किसी कारणवश आग लग जाए, तो पूरा विमान कुछ ही सेकंड में आग का गोला बन सकता है।
कब बढ़ता है खतरा ?
विमान में फ्यूल अपने आप आग नहीं पकड़ता, इसके पीछे आमतौर पर कोई तकनीकी खराबी या बाहरी घटना जिम्मेदार होती है। जैसे कि:
  • इंजन में खराबी या ओवरहीटिंग
  • इलेक्ट्रिकल स्पार्क या वायरिंग फॉल्ट
  • बर्ड हिट (पक्षियों से टकराव)
  • रनवे पर फिसलन या ब्रेक फेल होना
  • फ्यूल टैंक से लीक
इनमें से कोई भी कारण एक छोटे से स्पार्क को बड़ा धमाका बना सकता है, खासकर जब विमान पूरी तरह फ्यूल से भरा हुआ हो।
लेकिन क्या हर बार ऐसा होता है ?
नहीं। आधुनिक विमानन तकनीक ने सुरक्षा के स्तर को काफी ऊंचा कर दिया है। हर फ्लाइट से पहले विमान के फ्यूल सिस्टम, इंजन और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल्स की पूरी जांच की जाती है। इसके अलावा, फ्यूल टैंक भी कई लेयर की सुरक्षा में रखे जाते हैं, ताकि किसी भी परिस्थिति में आग या विस्फोट की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।

अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
फिर भी क्यों डराते हैं हादसे ?
क्योंकि जब कोई हादसा होता है, वह बेहद विनाशकारी होता है। हवाई जहाज में आग लगने या विस्फोट के मामलों में बचने की संभावना बेहद कम होती है। यही वजह है कि ऐसे हादसे लोगों के दिलों-दिमाग पर गहरा असर छोड़ते हैं।
तकनीकी रूप से देखा जाए तो हां, एक फ्यूल-फुल विमान उड़ता हुआ टाइम बम बन सकता है। लेकिन प्रैक्टिकली, हवाई यात्रा आज भी दुनिया के सबसे सुरक्षित परिवहन माध्यमों में से एक है। सड़क और रेल हादसों की तुलना में हवाई दुर्घटनाएं बहुत कम होती हैं – लेकिन जब होती हैं, तो खौफनाक होती हैं।
Editorial

Editorial

Next Story