अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद  तीन घंटे तक हवा में टंगी रही ज़िंदगी; फिर जो हुआ..
गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन क्रैश की घटना के ठीक एक दिन बाद शुक्रवार (13 जून, 2025) को एक और विमान से जुड़ी घटना ने यात्रियों की सांसें अटका दीं। मुंबई से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट को उड़ान भरने के लगभग तीन घंटे बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी रूट के तहत वापस लौटना पड़ा। वजह बनी ईरान के हवाई क्षेत्र में अचानक उत्पन्न हुए सैन्य तनाव और वहां का एयरस्पेस बंद हो जाना।
फ्लाइट को क्यों लौटाया गया ?
Flightradar24 के डेटा के मुताबिक, विमान ने मुंबई से सुबह 5:39 बजे उड़ान भरी थी। यह फ्लाइट जैसे ही ईरान के हवाई क्षेत्र की ओर बढ़ी, एयर ट्रैफिक कंट्रोल से आदेश मिला कि ईरान ने अपना एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर दिया है। सुरक्षा कारणों से विमान को बीच रास्ते से मोड़ते हुए मुंबई वापस लाया गया। उस समय विमान लगभग तीन घंटे से उड़ान में था।
एयर इंडिया ने दी सफाई :
एयर इंडिया ने घटना पर बयान जारी करते हुए कहा, “ईरान में मौजूदा स्थिति को देखते हुए वहां का हवाई मार्ग फिलहाल बंद है। हमारी कुछ उड़ानों को डायवर्ट किया जा रहा है या मूल स्थान पर वापस लाया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
एयरलाइन ने आगे कहा कि यात्रियों की असुविधा के लिए खेद जताते हैं। उन्होंने यात्रियों को राहत देने के लिए रिफंड, मुफ्त री-शेड्यूलिंग और वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की पेशकश की है।

ईरान-इजरायल तनाव बना वजह :
इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की सबसे बड़ी वजह है ईरान और इजरायल के बीच चल रहा सैन्य टकराव। कुछ ही दिन पहले इजरायल ने 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' के तहत ईरान के न्यूक्लियर और मिलिट्री ठिकानों पर हमला किया था। इसके जवाब में ईरान ने न सिर्फ ड्रोन अटैक किए बल्कि अपना एयरस्पेस भी सुरक्षा कारणों से पूरी तरह बंद कर दिया।
इजरायल ने भी सुरक्षा के मद्देनज़र अपने हवाई क्षेत्र को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। इस वजह से कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स को डायवर्ट या कैंसिल किया जा रहा है। एयर इंडिया की फ्लाइट भी इसी वैश्विक स्थिति का शिकार हुई।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
यात्रियों में घबराहट, लेकिन राहत भी :
फ्लाइट के अचानक लौटने से यात्रियों में शुरुआती घबराहट देखने को मिली, लेकिन पायलट और क्रू की सूझबूझ से सब कुछ सुरक्षित तरीके से संभाल लिया गया। मुंबई लौटने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट पर जरूरी सुविधाएं, भोजन और ठहरने की व्यवस्था दी गई।
क्या आगे भी असर रहेगा ?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान-इजरायल तनाव यूं ही बना रहा तो आने वाले दिनों में और भी कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर इसका असर पड़ सकता है। भारत से पश्चिम की ओर जाने वाली फ्लाइट्स विशेष रूप से प्रभावित हो सकती हैं।
Editorial

Editorial

Next Story