✕
242 यात्रियों की मौत; प्लेन हादसे में उजड़ा पूरा इलाका
By EditorialPublished on
अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया का एक यात्री विमान गुरुवार, 12 जून 2025 को दोपहर में टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गया। हादसा इतना भीषण था कि विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी 242 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। यह दुर्घटना सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास मेघानीनगर क्षेत्र में हुई, जिससे आसपास के इलाके में भी तबाही का मंजर देखा गया।

x
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का यात्री विमान गुरुवार दोपहर टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत की पुष्टि न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट में की गई है। हादसे के बाद पूरा देश स्तब्ध है, वहीं राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
पुलिस कमिश्नर का बयान – 'कोई नहीं बचा'
अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा, "ऐसा लग रहा है कि इस विमान हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है। विमान एक आवासीय क्षेत्र पर गिरा है, जिससे कुछ स्थानीय नागरिकों की भी मौत हुई है।"
क्रैश साइट: बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर पर गिरा विमान :
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान उड़ान भरते ही तेजी से नीचे गिरने लगा और मेघानी नगर स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स के आवासीय परिसर पर जा गिरा। इससे परिसर में भारी तबाही हुई और कई स्थानीय लोग घायल भी हुए हैं।
राहत कार्य: सेना और NDRF टीम मौके पर :
दुर्घटना के बाद भारतीय सशस्त्र बलों, एनडीआरएफ, और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। सेना की मेडिकल और रेस्क्यू टीमों को तुरंत तैनात किया गया है। हादसे के बाद अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से सीमित उड़ानों का संचालन शुरू किया गया है।
शवों की पहचान के लिए DNA सैंपल की अपील :
हादसे की भीषणता ऐसी रही कि कई शवों की पहचान करना असंभव हो गया है। गुजरात सरकार ने मृतकों के परिजनों से DNA सैंपल देने की अपील की है, ताकि शवों की पहचान सुनिश्चित की जा सके।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
सीएम और पीएम की कार्रवाई :
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद के असरवा सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और इलाज की स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताया और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात कर राहत कार्यों की पूरी जानकारी ली। पीएम ने निर्देश दिए हैं कि प्रभावितों को हर संभव सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए।
भारत के इतिहास में यह एक सबसे भीषण विमान हादसों में से एक माना जा रहा है। 242 जिंदगियों के एकसाथ बुझ जाने से देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है। अब सबकी नजरें जांच एजेंसियों पर हैं, जो इस हादसे की असली वजह तलाशने में जुटी हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
