उड़ान से पहले ही तबाही; टेकऑफ क्रैश के ये हैं बड़े कारण
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। एयर इंडिया का एक पैसेंजर विमान, बोइंग 737, टेकऑफ के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया। हादसे के वक्त विमान में 242 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हवा में आग की भीषण लपटें और घना काला धुआं देखा गया, जो दूर-दूर तक नजर आ रहा था।
क्या हुआ हादसे के वक्त ?
सूत्रों के अनुसार, प्लेन ने जैसे ही टेकऑफ किया, कुछ ही पलों में उसमें तकनीकी खराबी आ गई। विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकराते हुए ज़मीन पर आ गिरा, जिससे उसमें जोरदार धमाका हुआ। तस्वीरों में देखा गया कि विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और एक विंग टूटकर अलग गिर गया है।
242 लोगों की जान पर संकट :
प्लेन में मौजूद सभी 242 यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। कुछ घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, लेकिन अभी तक किसी की मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
टेकऑफ के दौरान ही क्यों होते हैं सबसे ज्यादा हादसे ?
प्लेन हादसों से जुड़े आंकड़े बताते हैं कि विमान दुर्घटनाओं में से सबसे ज्यादा घटनाएं टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान होती हैं। जानिए टेकऑफ को लेकर ऐसे हादसों के 5 प्रमुख कारण:
  • तकनीकी खराबी (Mechanical Failure) :
    टेकऑफ के समय इंजन, लैंडिंग गियर या फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम में गड़बड़ी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
  • पायलट की चूक (Human Error) :
    टेकऑफ के दौरान अत्यधिक प्रेशर और कम समय में निर्णय लेना होता है। ज़रा सी गलती घातक हो सकती है।
  • बर्ड हिट:
    रनवे के आसपास पक्षियों की मौजूदगी इंजन में टकराव का कारण बनती है, जिससे विमान असंतुलित हो सकता है।
  • वेदर फैक्टर (मौसम):
    तेज़ हवा, बारिश, धुंध या गर्मी के कारण रनवे पर नियंत्रण रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
  • रनवे की स्थिति:
    गीला, फिसलन भरा या असमान रनवे टेकऑफ को और भी खतरनाक बना सकता है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
जांच शुरू, आधिकारिक बयान का इंतज़ार :
DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। एयर इंडिया की ओर से अब तक कोई विस्तृत बयान नहीं आया है। यात्रियों की लिस्ट, घायलों की हालत और दुर्घटना का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।
यह हादसा ना सिर्फ तकनीकी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी बताता है कि टेकऑफ के दौरान विमान संचालन में अत्यधिक सावधानी की जरूरत होती है। फिलहाल देश भर की नजर इस हादसे की जांच और यात्रियों की स्थिति पर टिकी हुई है।
Editorial

Editorial

Next Story