✕
मध्य रेल ने की आषाढ़ी मेले के लिए 80 विशेष ट्रेनों की घोषणा
By EditorialPublished on
मध्य रेल के सोलापुर मंडल ने पंढरपुर आषाढ़ी मेले 2025 के लिए 80 विशेष ट्रेनों का संचालन करने की घोषणा की है। ये ट्रेनें महाराष्ट्र और आसपास के राज्यों से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी।

x

सोलापुर। मध्य रेल के सोलापुर मंडल ने पंढरपुर आषाढ़ी मेले 2025 के लिए 80 विशेष ट्रेनों का संचालन करने की घोषणा की है। ये ट्रेनें महाराष्ट्र और आसपास के राज्यों से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी।
मुख्य सेवाओं में नागपुर-मिरज स्पेशल (4 यात्राएं), अमरावती-पंढरपुर स्पेशल (4 यात्राएं), खामगांव-पंढरपुर स्पेशल (4 यात्राएं), लातूर-पंढरपुर अनारक्षित स्पेशल (10 यात्राएं), मिरज-कलबुर्गी अनारक्षित स्पेशल (20 यात्राएं), कोल्हापुर-कुर्डूवाडी अनारक्षित स्पेशल (20 यात्राएं), पुणे-मिरज अनारक्षित स्पेशल (16 यात्राएं) एवं भुसावल-पंढरपुर अनारक्षित स्पेशल (2 यात्राएं) शामिल है।
Next Story
Related News
X

