✕
हवाई त्रासदी: अहमदाबाद में प्लेन क्रैश; कई मौतों की आशंका
By EditorialPublished on
गुजरात के अहमदाबाद से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के मेघानी इलाके में एक विमान के क्रैश होने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद आसमान में आग की तेज़ लपटें और घना काला धुआं देखा गया। शुरुआती जानकारी में आशंका जताई जा रही है कि यह एक यात्री विमान था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग सवार थे। राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

x
गुजरात के अहमदाबाद से इस वक्त की सबसे बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। गुरुवार दोपहर को एयर इंडिया का एक पैसेंजर विमान, बोइंग 737, मेघानीनगर इलाके में क्रैश हो गया है। हादसे के बाद की डरावनी तस्वीरें सोशल मीडिया और स्थानीय चैनलों पर वायरल हो रही हैं, जिनमें तेज़ लपटें और आसमान में उठता काला धुआं साफ देखा जा सकता है।
हादसे के वक्त विमान में थे 133 यात्री :
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस विमान में 133 यात्री सवार थे। विमान ने सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी ही थी कि कुछ ही पलों में हादसा हो गया। ऐसा माना जा रहा है कि विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिससे एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।
विमान के परखचे उड़े, एक विंग टूटकर गिरा :
घटना स्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें साफ देखा जा सकता है कि विमान का एक विंग टूट चुका है और आसपास मलबा बिखरा पड़ा है। दमकल कर्मी तेजी से राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं और आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। लेकिन विमान के बुरी तरह जल जाने से यात्रियों की हालत को लेकर गंभीर आशंकाएं जताई जा रही हैं।
राहत व बचाव अभियान जारी :
NDRF, पुलिस और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी की मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हालात को देखते हुए जानमाल के बड़े नुकसान की आशंका है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
एयरपोर्ट अथॉरिटी की चुप्पी, जांच शुरू :
फिलहाल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन DGCA और अन्य जांच एजेंसियां हादसे के कारणों की पड़ताल में जुट गई हैं। शुरुआती अटकलें तकनीकी खराबी की ओर इशारा कर रही हैं, लेकिन पुष्टि होना अभी बाकी है।
यह हादसा न केवल अहमदाबाद बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ा झटका है। अगर 133 यात्रियों की सुरक्षा पर संकट है, तो यह एक बड़ा राष्ट्रीय आपातकाल जैसा मामला हो सकता है। आगे की जानकारी का सभी को इंतजार है।

Editorial
Next Story
Related News
X
