अहमदाबाद प्लेन क्रैश; चंद मिनटों की कहानी हुई ख़त्म
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से गुरुवार दोपहर एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हो रही थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गई।
विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 वयस्क, 2 बच्चे और 12 क्रू सदस्य शामिल थे। हादसे के बाद मेघानीनगर इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और आसमान में घना काला धुआं उठता देखा गया।
हादसे की टाइमलाइन :
  • 1:10 PM – बोर्डिंग पूरी हुई, विमान टेकऑफ की तैयारी में था।
  • 1:17 PM – फ्लाइट ने उड़ान भरी, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी खराबी के कारण विमान क्रैश हो गया।
ड्रोन से होगा कहर; पाकिस्तान के खिलाफ तैयार घातक हथियार
चश्मदीदों की जुबानी डरावना मंजर :
मेघानीनगर में रहने वाले लोगों के मुताबिक, धमाके जैसी आवाज के साथ धुएं और आग की लपटें आसमान में फैल गईं। हादसे की चपेट में आईं कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
पायलट और क्रू की जानकारी :
विमान की कमान पायलट-इन-कमांड सुमित सभरवाल और को-पायलट क्लाइव कुंदर के हाथ में थी। एयरपोर्ट इमरजेंसी टीम को क्रैश के तुरंत बाद सक्रिय कर दिया गया और एनडीआरएफ की तीन टीमें पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। वडोदरा से भी अतिरिक्त टीमें रवाना की गई हैं।
DGCA और केंद्र सरकार की कार्रवाई :
DGCA के वरिष्ठ अधिकारी पहले से अहमदाबाद में मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत हादसे की जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बातचीत की और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विजय रुपाणी भी थे विमान में सवार :
इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मौजूद थे। वह अपने परिवार से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। हादसे के बाद उनकी स्थिति को लेकर भी चिंता बनी हुई है, हालांकि उनके सुरक्षित होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं :
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा: “अहमदाबाद में आज हुए एयर इंडिया विमान हादसे की खबर सुनकर स्तब्ध हूं… यह हम सभी के लिए अत्यंत दुखद समाचार है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि सभी यात्री सुरक्षित हों।”
यह हादसा पूरे देश के लिए गहरा झटका है। 242 लोगों की जान को लेकर गहरी चिंता बनी हुई है। जहां एक ओर राहत और बचाव कार्य जारी है, वहीं दूसरी ओर सभी की निगाहें सरकारी बयान और यात्रियों की स्थिति पर टिकी हैं।
Editorial

Editorial

Next Story