✕
‘पंचायत 4’ का एलान; नई रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स घोषित
By EditorialPublished on
'पंचायत 4' की वापसी तय! फैंस की जबरदस्त एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने ‘पंचायत’ सीजन 4 की रिलीज डेट का आखिरकार ऐलान कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद अब यह पॉपुलर वेब सीरीज़ एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रही है। नई तारीख का खुलासा आज कर दिया गया है और दर्शकों में एक बार फिर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

x
पंचायत की चौथी किस्त का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब उनका ये इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। पंचायत सीज़न 4 की नई रिलीज़ डेट आज मेकर्स ने आधिकारिक रूप से घोषित कर दी है और साथ ही सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।
रिलीज से पहले ही मच गया था क्रेज :
'पंचायत' ओटीटी की सबसे लोकप्रिय और मच अवेटेड वेब सीरीज़ में से एक है। जब से इसके चौथे सीज़न की अनाउंसमेंट हुई थी, तभी से फैंस इसकी रिलीज़ डेट जानने को बेताब थे। हाल ही में मेकर्स ने फैंस से अपील की थी कि अगर वे इसे तय तारीख से पहले देखना चाहते हैं तो वोटिंग करें। इस कैंपेन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई।
प्राइम वीडियो ने एक मज़ेदार क्लिप के ज़रिए वोटिंग खत्म होने की जानकारी दी जिसमें लिखा था – “शुक्रिया फॉर वोटिंग वोटिंग, अब होगा पंचायत वॉचिंग वॉचिंग!” और अब वादे के मुताबिक, फुलेरावासियों से मिलने का वक्त भी तय हो गया है।
तो कब आ रहा है 'पंचायत 4' ?
अब फैंस 2 जुलाई तक का इंतजार नहीं करेंगे, क्योंकि सीरीज को पहले ही रिलीज किया जा रहा है। ‘पंचायत सीजन 4’ अब 24 जून से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। मेकर्स ने ट्रेलर के साथ कैप्शन में लिखा –
"शुरू हो चुका है इलेक्शन, मंजू देवी या क्रांति देवी – किसकी होगी सिलेक्शन? पंचायत सीजन 4, 24 जून से सिर्फ प्राइम वीडियो पर।"
ट्रेलर में छाया चुनावी रंग :
आज रिलीज हुए ट्रेलर में दिखाया गया है कि फुलेरा गांव में चुनावी बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है। मंजू देवी और क्रांति देवी की राजनीतिक टक्कर से गांव का माहौल पूरी तरह गर्म है। चुनाव प्रचार, रणनीति, ताने-बाने और हल्के-फुल्के हास्य के साथ इस बार भी शो का टोन मज़ेदार लेकिन दिल से जुड़ा हुआ है। पंचायती राजनीति, इमोशन और ग्रामीण जीवन की सादगी ने ट्रेलर को फिर से वायरल बना दिया है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
स्टारकास्ट और क्रिएटिव टीम :
'पंचायत 4' में जितेंद्र कुमार (अभिषेक त्रिपाठी), नीना गुप्ता (मंजू देवी), रघुबीर यादव (प्रधान जी), चंदन रॉय (विकास), फैज़ल मलिक (प्रह्लाद), दुर्गेश कुमार (भूषण) और पंकज झा (भानु) जैसे दमदार कलाकार अपने पुराने किरदारों में वापसी कर रहे हैं।
सीरीज का निर्माण The Viral Fever (TVF) ने किया है और इसे लिखा है चंदन कुमार ने। निर्देशन की कमान एक बार फिर दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने संभाली है।
- रिलीज डेट: 24 जून 2025
- प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
- क्या खास: पंचायत चुनाव, जबरदस्त ह्यूमर और दिल छू लेने वाली कहानी
यह भी पढे :

Editorial
Next Story
Related News
X
