मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। मेघालय पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल केस में बड़ी सफलता हासिल करते हुए खुलासा किया है कि राजा की हत्या की साजिश उसकी ही पत्नी सोनम ने रची थी। पुलिस का कहना है कि सोनम ने खुद जुर्म कबूल कर लिया है, और उसके साथ राज कुशवाहा को इस हत्या का मुख्य आरोपी बनाया गया है।
बुधवार को इस केस के पांचों आरोपियों को शिलॉन्ग की अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस कोर्ट से 10 दिन की रिमांड की मांग करेगी ताकि आरोपियों को घटनास्थल ले जाकर वारदात की कड़ियों को जोड़ा जा सके।
राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी पर फूटा गुस्सा, कैमरे में कैद तमाचा!
जांच में लाया गया सच सामने :
शिलॉन्ग के एसपी विवेक स्येम ने बताया कि इस केस में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई थी। टीम ने सभी डिजिटल और फिजिकल सबूतों की बारीकी से जांच की। “जब हमने सभी डेटा और लोकेशन हिस्ट्री को खंगाला, तो पूरी तस्वीर साफ हो गई,” एसपी ने बताया। उन्होंने यह भी कहा कि पहले इस मामले को लेकर तरह-तरह के नैरेटिव्स सामने आ रहे थे — कोई इसे किडनैपिंग कह रहा था, कोई लूटपाट। यहां तक कि मृतक की फैमिली भी इसी भ्रम में थी।
डबल डेकर ब्रिज बना मौत का रास्ता :
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि सोनम ने राजा को 'डबल डेकर ब्रिज' घूमने के बहाने ले जाने की योजना बनाई थी। वहां तक पहुंचने के दो रास्ते थे, लेकिन सोनम ने जानबूझकर खतरनाक और कठिन रास्ते को चुना। अब पुलिस का मानना है कि यह सब पहले से सुनियोजित था। सोनम ने इस बात को कबूल कर लिया है कि वह इस हत्याकांड में पूरी तरह से शामिल थी।
लव एंगल की पुष्टि :
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला 'लव एंगल' से जुड़ा लगता है। राज कुशवाहा, जो इस हत्या में मुख्य आरोपी है, सोनम के करीबी संबंधों में था। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
परिवार में सदमा, भाई ने दी सफाई :
इस पूरे घटनाक्रम के बीच सोनम का भाई राजा के परिवार से मिलने पहुंचा। उसने कहा कि राज कुशवाहा सिर्फ एक अनपढ़ मजदूर है जो उनके यहां काम करता था। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि एक साधारण मजदूर कैसे इतनी बड़ी साजिश का हिस्सा बन गया?
राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। अब जब इस केस में पत्नी की भूमिका सामने आ चुकी है, तो न सिर्फ न्याय की प्रक्रिया तेज़ होगी, बल्कि यह मामला समाज में रिश्तों की विश्वसनीयता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story