मुम्बई।
मुनि कुलदीप कुमार व मुनि मुकुल कुमार के सानिध्य में आचार्य तुलसी का 29वां महाप्रयाण दिवस 14 जून को तेरापंथ भवन कांदिवली में आयोजित होगा। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष मेघराज धाकड़ ने बताया कि आचार्य तुलसी ने मानव उत्थान, सर्वधर्म सद्भाव, नैतिकता, नशा मुक्ति, नारी उत्थान आदि विभिन्न क्षेत्रों में भागीरथी कार्य किया। मंत्री प्यारचंद मेहता के अनुसार तेरापंथ धर्मसंघ के नवम अधिशास्ता आचार्य तुलसी के महाप्रयाण दिवस को विसर्जन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।कोषाध्यक्ष भगवती लाल धाकड़ के अनुसार कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुनि मुकुल कुमार के मार्गदर्शन में एक मीटिंग हुई जिसमें सभी संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Editorial

Editorial

Next Story