✕
छात्र की हैवानियत: स्कूल बना कत्लगाह; 9 की गई जान
By EditorialPublished on
स्कूल में गोलियों की गूंज: छात्र ने मचाई दहशत शहर के एक स्कूल में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब वहीं का एक छात्र बंदूक लेकर कैंपस में दाखिल हुआ और सामने आए लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। इस भयावह हमले में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने बाद में खुद को भी गोली मार ली। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी तरह का कोई खतरा नहीं है।

x
ऑस्ट्रिया के दूसरे सबसे बड़े शहर ग्राज से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के एक स्कूल में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहीं का एक छात्र हथियार लेकर स्कूल में दाखिल हुआ और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 7 छात्र, एक स्कूल कर्मचारी और खुद हमलावर की मौत हुई है। ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी (APA) के अनुसार, ग्राज शहर की मेयर एल्के काहर ने पुष्टि की कि इस हमले में कुल 9 लोगों की जान गई है। छात्र ने हमले के बाद वॉशरूम में जाकर खुद को गोली मार ली।
10 बजे मिली पुलिस को सूचना :
पुलिस के मुताबिक, उन्हें स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे फायरिंग की सूचना मिली। थोड़ी ही देर में स्कूल की इमारत से गोलियों की आवाजें सुनाई देने लगीं। पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्कूल को चारों ओर से घेर लिया।
स्कूल खाली कराया गया, हालात नियंत्रण में :
पुलिस ने स्कूल को खाली कराकर छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और इलाके को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
जांच में जुटी स्पेशल टास्क फोर्स :
इस गोलीबारी की जिम्मेदारी स्पेशल टास्क फोर्स को सौंपी गई है। घटना के बाद ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री भी ग्राज के लिए रवाना हो चुके हैं।
पुलिस की अपील – अफवाहों से बचें, शांत रहें :
स्थानीय पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। पुलिस ने यह भी बताया कि कुछ घायल लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। ग्राज, जो देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित है, की जनसंख्या करीब 3 लाख है और यह ऑस्ट्रिया का एक प्रमुख शैक्षणिक व सांस्कृतिक केंद्र भी माना जाता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
