Coforge ने उड़ाया निवेशकों का होश; IT स्टॉक्स में आई तूफानी तेजी
भारतीय शेयर बाजार में जून 2025 की शुरुआत IT सेक्टर के लिए बेहद शानदार रही है। मंगलवार के कारोबार में निफ्टी IT इंडेक्स में 2% की उछाल देखने को मिली, और ये दिन के उच्चतम स्तर के करीब ट्रेड करता दिखा। खास बात ये रही कि हर एक IT स्टॉक हरे निशान में रहा।
कौन सा स्टॉक कितना उछला ?
  • Coforge – सबसे ज्यादा उछाल, 5.6% की बढ़त, शेयर पहुंचा ₹1,895
  • Persistent Systems – 3.2% की तेजी, शेयर पहुंचा ₹5,980
  • Tech Mahindra – 2.5% की बढ़त, शेयर पहुंचा ₹1,619
  • Oracle Financial Services समेत बाकी कंपनियों ने भी मजबूती दिखाई
निफ्टी IT का प्रदर्शन – 2025 की झलक
पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन्स में 4.7% की तेजी
पिछले एक साल में 11.65% की बढ़त
हालांकि 2025 की शुरुआत से अब तक इंडेक्स में करीब 10% की गिरावट आई थी
तेजी के पीछे की 3 बड़ी वजहें :
  • अमेरिका-चीन ट्रेड टॉक में हलचल :

    लंदन में दोनों देशों के बीच बातचीत ने टैरिफ को लेकर राहत की उम्मीदें दी हैं। ट्रम्प-शी जिनपिंग की फोन कॉल और जिनेवा में टैरिफ सस्पेंशन डील से बाजार को पॉजिटिव संकेत मिले हैं।
  • अमेरिकी इकोनॉमी और डॉलर में स्थिरता :

    जॉब डेटा और डॉलर में मजबूती ने FII को फिर से बाजार में वापसी के लिए प्रेरित किया है।
  • FII की टेक सेक्टर में मजबूती :

    JM Financial की रिपोर्ट के अनुसार, IT सेक्टर में 8.2% FII होल्डिंग है। मई में बिकवाली कम रही, जिससे बाजार में भरोसा बना रहा।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
आगे क्या ?
अगर टैरिफ को लेकर और राहत मिलती है और डॉलर स्थिर बना रहता है, तो आने वाले हफ्तों में IT सेक्टर और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी और ग्लोबल संकेत इस सेक्टर को मजबूती देने में मदद कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सिर्फ सूचना के उद्देश्य से है। बाजार में निवेश जोखिमों से जुड़ा होता है। निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Next Story