S-400: Impervious to Missile Barrages
5/9/2025 5:39:02 PM
गुरुवार की रात पाकिस्तान ने जम्मू, जैसलमेर, पठानकोट समेत भारत के कई प्रमुख शहरों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया। इस हमले का भारत के एस-400 डिफेंस सिस्टम ने मजबूती से जवाब दिया, और पाकिस्तान की सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को भी भारतीय वायुसेना ने मार गिराया। यह हमला 2023 में हमास द्वारा इजराइल पर किए गए मिसाइल अटैक की याद दिलाता है, जहां बड़ी संख्या में मिसाइलों के जरिए डिफेंस सिस्टम को नष्ट करने की कोशिश की गई थी, लेकिन पाकिस्तान इस बार नाकाम रहा।
भारत का एस-400: दुनिया का सबसे मजबूत डिफेंस सिस्टम :
भारत ने हाल ही में अपनी सीमा पर एस-400 डिफेंस सिस्टम की तैनाती बढ़ा दी है, और पाकिस्तान के हमले के बाद यह स्पष्ट हो गया कि यह सिस्टम किसी भी स्थिति में सटीक और प्रभावी है। एस-400 को दुनिया का सबसे मजबूत डिफेंस सिस्टम माना जाता है, और भारत ने इसे रूस से खरीदा है। यह सिस्टम एक बार में 72 मिसाइलें छोड़कर दुश्मन का खात्मा कर सकता है। इसकी खासियत यह है कि यह 8x8 ट्रक पर माउंट किया जाता है, जिससे इसे कहीं भी मूव करना आसान होता है।
हमास जैसे हमले का एस-400 से तुरंत खात्मा :
एस-400 का रडार 600 किलोमीटर की रेंज तक 300 टारगेट्स को ट्रैक करने में सक्षम है। यह मिसाइल, ड्रोन, या एयरक्राफ्ट के किसी भी हवाई हमले का सटीक तरीके से मुकाबला करता है। इसके पास चार अलग-अलग रेंज की मिसाइलें होती हैं (40, 100, 200, 400 किलोमीटर), जो 40 हजार फीट तक उड़ने वाले हर टारगेट को खत्म कर सकती हैं।
अगर पाकिस्तान ने हमास की तरह सैकड़ों मिसाइलें एक साथ दाग दीं, तो एस-400 की मल्टी-लेयर डिफेंस क्षमता उसे नष्ट करने में पूरी तरह सक्षम है। इसलिए एस-400 के सामने कोई भी दुश्मन हमला करना मुश्किल है, और यह साबित कर चुका है कि भारत की सुरक्षा प्रणाली कितनी मजबूत है।
पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम की बुरी हार :
पाकिस्तान ने एस-400 से टक्कर लेने की कोशिश की, लेकिन अंततः उसके सारे हमले नाकाम हो गए। भारत का एयर डिफेंस सिस्टम और एस-400 की ताकत पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई। भारत ने यह साबित कर दिया है कि उसकी डिफेंस सिस्टम को कोई भी ताकत नष्ट नहीं कर सकती, और सुरक्षा के लिहाज से देश पूरी तरह तैयार है।
Editorial

Editorial

Next Story