✕
अजय देवगन की 'रेड 2' बनी 100 करोड़ की हिट फिल्म..
By EditorialPublished on 9 May 2025 5:30 AM IST
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और अब इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब इसके कलेक्शन में और उछाल देखने को मिल सकता है। जानिए 'रेड 2' की शानदार सफलता के पीछे का राज और कैसे आने वाले दिनों में इसका कलेक्शन और बढ़ने वाला है।

x
5/9/2025 6:45:33 PM
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने अपनी रिलीज के नौवें दिन एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और इसके कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 'रेड 2' अब 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है, और यह साल 2025 की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक बन गई है, जिसने यह रिकॉर्ड बनाया है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म के साथ दो साउथ फिल्मों 'हिट 3' और 'रेट्रो' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, लेकिन बॉलीवुड फिल्म ने अपनी दमदार बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस से साउथ फिल्मों को पछाड़ते हुए बाजी मार ली है।
'रेड 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन :
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, 'रेड 2' ने 8 दिनों में 98.89 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, 9 मई को फिल्म ने अपने नौवें दिन 5:10 बजे तक 1.67 करोड़ रुपये की कमाई की और इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 100.46 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। हालांकि, यह आंकड़ा फाइनल नहीं है और इसमें और बदलाव हो सकता है।
फिल्म को मिला 'भूल चूक माफ' का फायदा :
फिल्म को एक और फायदा हुआ है जब राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' जो 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, के मेकर्स ने इसे सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया। इस बदलाव से 'रेड 2' को सीधे फायदा हुआ, क्योंकि 'भूल चूक माफ' की सिनेमाघरों में रिलीज होने से फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ता। अब रेड 2 के पास प्राइम शो बने रहेंगे, जिससे इसकी कमाई पर भी पॉजिटिव असर पड़ेगा।
रेड 2 का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन :
'रेड 2' ने 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर, अपने आप को छावा, स्काई फोर्स और सिकंदर जैसी फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल कर लिया है। ये वो फिल्में हैं जिन्होंने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। यह एक और बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इससे पहले रिलीज हुई 'जाट' और 'केसरी 2' जैसी फिल्मों को यह सफलता नहीं मिल पाई थी।
फिल्म के बारे में :
'रेड 2' का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अमित स्याल, वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला जैसे दिग्गज कलाकारों की जबरदस्त अभिनय के साथ पूरी कहानी को पर्दे पर उतारा गया है। फिल्म का बजट केवल 48 करोड़ रुपये था, और अब यह फिल्म दोगुना कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है। साथ ही, सैक्निल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8 दिनों में 131.00 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
फिल्म की सफलता ने साबित कर दिया है कि अजय देवगन की स्टार पावर और कंटेंट पर आधारित फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कितनी प्रभावी साबित हो सकती हैं। दर्शकों को 'रेड 2' का निर्देशन, अभिनय और कहानी का मिश्रण बहुत भा रहा है, और इस फिल्म की सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नया मानक स्थापित किया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
