Will UBT Join the Meet? Raut Drops a Hint!
5/8/2025 1:00:00 PM
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में की गई एयर स्ट्राइक को लेकर शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय सेना की खुलकर तारीफ की और कहा कि यह कार्रवाई इतनी असरदार रही है कि पाकिस्तान अब "अगले कुछ सालों तक सो नहीं पाएगा"।
सिर्फ आतंक पर हमला, नागरिकों को नहीं छुआ - राउत :
संजय राउत ने सेना की पेशेवर शैली की सराहना करते हुए कहा कि,
"भारतीय सेना ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। न किसी नागरिक क्षेत्र को और न ही सैन्य ठिकानों को। पाकिस्तान ने हमारे 26 निर्दोष नागरिकों की जान ली, फिर भी हमने जवाब में केवल आतंक को खत्म किया। हमें गर्व है अपनी सेना पर।"
ऑल पार्टी मीटिंग में होंगे शामिल:
राउत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार ऑल पार्टी मीटिंग में उनकी पार्टी हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि जब पहलगाम में हमला हुआ था, तब भी सर्वदलीय बैठक हुई थी लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी, इसलिए वे उसमें शामिल नहीं हुए। अब जब निर्णायक कार्रवाई हो चुकी है, तो विपक्ष की ओर से एकजुटता दिखाने का समय है।
"इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष में कोई मतभेद नहीं है। यह समय राष्ट्रीय एकता दिखाने का है और हम मजबूती से भारतीय सेना के साथ खड़े हैं।" संजय राउत
कश्मीर में दूसरा ऑपरेशन हो – राउत की मांग :
राउत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में की जा रही फायरिंग की वैश्विक निंदा होनी चाहिए और पुंछ जैसे इलाकों में भी ऑपरेशन सिंदूर की तरह ठोस जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने कश्मीर के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और सरकार से दूसरी निर्णायक कारवाई की मांग की।
Editorial

Editorial

Next Story