✕
गंगनानी के पास हेलीकॉप्टर क्रैश; 6 की मौत, 1 घायल
By EditorialPublished on
चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में आज एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। गंगनानी से आग नाग मंदिर के नीचे और भागीरथी नदी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही खराब मौसम और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के बीच यह हादसा गहरी चिंता का विषय बन गया है। राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंच चुकी है और घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रशासन हाई अलर्ट पर है, और पूरे क्षेत्र में चारधाम यात्रा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
_202505081247498965.jpg)
x
5/8/2025 12:32:56 PM
उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में बुधवार सुबह एक बड़ा हवाई हादसा हो गया। गंगनानी से आगे, नाग मंदिर के नीचे और भागीरथी नदी के पास एक निजी एयरलाइंस का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर देहरादून से हर्षिल हेलीपैड के लिए निकला था, जिसमें 5 से 6 यात्री सवार थे। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे के पीछे खराब मौसम की आशंका :
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। हालांकि, घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर मौसम खराब था, तो उड़ान की अनुमति कैसे दी गई।
प्रशासन और राहत टीम मौके पर रवाना :
गढ़वाल के डिविजनल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस, सेना, SDRF, आपदा प्रबंधन टीमें, एंबुलेंस, तहसीलदार भटवाड़ी और BDO भटवाड़ी को मौके पर भेजा गया है। डीएम उत्तरकाशी खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। सुबह करीब 9 बजे हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक :
हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा, "उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को धैर्य देने की कामना की।
सीएम धामी ने हादसे की जांच के निर्देश भी दिए हैं और कहा है कि घायलों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और उच्च अधिकारी लगातार संपर्क में हैं।
- Uttarkashi News UTTARAKHAND NEWS Uttarkashi helicopter crash Helicopter accident in Uttarakhand Gangnani helicopter crash Private chopper crash news Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami statement Rescue operation in Uttarkashi Bhagirathi river helicopter crash Uttarakhand aviation incidentUttarkashi News UTTARAKHAND NEWS Uttarkashi helicopter crash Helicopter accident in Uttarakhand Gangnani helicopter crash Private chopper crash news Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami statement Rescue operation in Uttarkashi Bhagirathi river helicopter crash Uttarakhand aviation incident

Editorial
Next Story
Related News
X
