✕
भारत की मिसाइल स्ट्राइक; कंधार हाईजैक मास्टरमाइंड रऊफ ढेर
By EditorialPublished on
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़ा एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। इस सर्जिकल स्ट्राइक में उस खूंखार आतंकी रऊफ अजहर को मार गिराया गया है, जो 1999 के कंधार विमान अपहरण का मास्टरमाइंड था। भारत के लिए यह न सिर्फ एक बड़ी सैन्य सफलता है, बल्कि आतंक के खिलाफ लंबे समय से जारी जंग में एक निर्णायक जीत भी मानी जा रही है।
_202505081525118731.jpg)
x
5/8/2025 3:03:49 PM
भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। इस स्पेशल सैन्य कार्रवाई में भारत ने एक बड़ा आतंकी रऊफ अजहर को मार गिराया है, जो 1999 में IC-814 विमान अपहरण का मास्टरमाइंड था। मिसाइल स्ट्राइक के ज़रिए इंडियन आर्मी और एयरफोर्स ने पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर कहर बरपाया। अब तक 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
बहावलपुर और मुरिदके में आतंकी अड्डों पर कहर :
सेना ने मंगलवार-बुधवार की रात जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों पर हमला किया। बहावलपुर और मुरिदके में की गई इन स्ट्राइक्स में रऊफ अजहर भी मारा गया। वह जैश का सीनियर ऑपरेटिव था और IC-814 हाईजैकिंग के अलावा अमेरिकी पत्रकार डैनियल पर्ल की हत्या में भी उसका नाम जुड़ा हुआ है।
राजनाथ सिंह का बयान: ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ !
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा, "ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।" भारत की इस निर्णायक कार्रवाई ने आतंक के खिलाफ उसकी नीति को फिर से स्पष्ट कर दिया है।
पाकिस्तान की बौखलाहट, एलओसी पर फायरिंग तेज :
ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर गोलाबारी तेज कर दी है। कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में भारी गोलाबारी की जा रही है। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
