✕
भुज से भटिंडा तक ना-PAK चाल नाकाम; भारत का करारा पलटवार
By EditorialPublished on
अमृतसर के माखन विंडी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों को खेतों में एक संदिग्ध मलबा नजर आया। जांच में सामने आया कि यह मलबा पाकिस्तान से दागी गई मिसाइल का था। स्थानीय लोगों का कहना है कि रातभर आसमान से तेज आवाजें सुनाई दे रही थीं, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई थी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया है और मलबे की जांच जारी है।
_202505081700049263.jpg)
x
5/8/2025 4:49:08 PM
ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी से बौखलाए पाकिस्तान ने 7 और 8 मई की दरमियानी रात को भारत के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की। पाकिस्तान ने जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, भटिंडा, जालंधर, अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना सहित 15 शहरों के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना की तैयारियों के आगे उसकी हर चाल नाकाम हो गई।
भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम और यूएएस ग्रिड ने इन हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। इन मिसाइलों और ड्रोन का मलबा अब कई स्थानों से बरामद किया जा रहा है, जिससे यह साबित होता है कि पाकिस्तान ने भारत के भीतर बड़े स्तर पर हमले की साजिश रची थी।
अमृतसर में मिला मिसाइल का मलबा :
गुरुवार सुबह अमृतसर के माखन विंडी गांव में ग्रामीणों ने खेतों में एक संदिग्ध मलबा देखा। जांच में यह पाकिस्तानी मिसाइल का हिस्सा निकला। चश्मदीदों के मुताबिक, बुधवार की रात को आसमान से तेज धमाकों की आवाजें आ रही थीं, जिससे पूरे गांव में डर का माहौल बन गया। सेना ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।
भारत का जवाब: एयर डिफेंस सिस्टम को बनाया निशाना :
पाकिस्तान की इस हरकत का भारत ने तुरंत और सटीक जवाब दिया। गुरुवार सुबह भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लाहौर, सियालकोट, गुजरांवाला, रावलपिंडी, चकवाल, बहावलपुर, मियांवाली, कराची, चोर, मियानो और अटक में स्थित एयर डिफेंस रडार और HQ-9 मिसाइल सिस्टम को निशाना बनाकर भारी नुकसान पहुँचाया।
लाहौर में तैनात HQ-9 एयर डिफेंस यूनिट को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया गया है। यह वही चीनी-निर्मित एडवांस सिस्टम है, जिस पर पाकिस्तान अपनी हवाई सुरक्षा की रीढ़ समझता था। इस सिस्टम की तबाही से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है और इसकी गूंज बीजिंग तक सुनाई दे रही है।
सरकार ने कहा – जवाब में नहीं करेंगे समझौता :
सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर उसकी संप्रभुता या नागरिकों पर हमला होगा, तो वह उसका माकूल जवाब देगा। भारत की ओर से की गई कार्रवाई को आत्मरक्षा की संज्ञा दी गई है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत न सिर्फ अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सतर्क है, बल्कि किसी भी आक्रामक हरकत का सटीक और त्वरित जवाब देने में भी पूरी तरह सक्षम है।

Editorial
Next Story
Related News
X
