✕
'भूल चूक माफ' ने बदली चाल; थिएटर नहीं ओटीटी पर होगा धमाल!
By EditorialPublished on
राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म भूल चूक माफ को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। पहले यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे थिएटर में न लाकर सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का निर्णय लिया है। मेकर्स का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए उन्होंने ये कदम उठाया है, क्योंकि देश पहले है"। अब दर्शक इस फिल्म का लुत्फ अपने घरों में बैठे-बैठे उठा सकेंगे।
_202505081616530086.jpg)
x
5/8/2025 4:12:10 PM
राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म भूल चूक माफ को लेकर मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। पहले यह फैमिली एंटरटेनर फिल्म 9 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी थी। करीब 3000 से ज्यादा टिकटें अब तक बिक चुकी थीं। लेकिन अब फिल्म को थिएटर में नहीं, बल्कि डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।
मेकर्स ने इस बदलाव की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उनके मुताबिक, हाल ही की घटनाओं और देशभर में बढ़ी हुई सुरक्षा स्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। फिल्म अब 16 मई को प्राइम वीडियो पर वर्ल्डवाइड रिलीज होगी, जहां दर्शक इसे अपने घरों में आराम से देख सकेंगे।
मैडॉक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की ओर से जारी आधिकारिक स्टेटमेंट में कहा गया है, "हाल ही की घटनाओं और पूरे देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र, हमने 16 मई को प्राइम वीडियो पर भूल चूक माफ को सीधे आपके घरों तक लाने का फैसला किया है। हालांकि हम सिनेमाघरों में आपके साथ फिल्म का जश्न मनाने को उत्सुक थे, लेकिन राष्ट्र की भावना सबसे पहले आती है। जय हिंद!"
इस फैसले को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया भी काफी सकारात्मक रही है। सोशल मीडिया पर लोग मेकर्स के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "ये एक सेंसिबल और टाइमिंग के हिसाब से बिल्कुल सही फैसला है।" वहीं, दूसरे ने कहा, "घर पर बैठकर देखना भी एक अलग अनुभव होता है, और देश की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय निर्णय है।" भूल चूक माफ एक हल्की-फुल्की, पारिवारिक फिल्म है जिसमें कॉमेडी और इमोशन का अच्छा मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के साथ संजय मिश्रा, सीमा पाहवा और कई अन्य कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है। मगर एक बात साफ है मेकर्स ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए एक साहसी कदम उठाया है, जिसने उन्हें दर्शकों के और भी करीब ला दिया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
