अली संग निकाह या फेरे; धर्मांतरण होगा? जैस्मिनने बताया सच!
जैस्मिन भसीन और अली गोनी छोटे पर्दे के सबसे चहेते और क्यूट कपल्स में से एक माने जाते हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रहती है। कई सालों से रिलेशनशिप में रहने के बाद अब जब उनकी शादी की चर्चाएं तेज़ हैं, तो फैंस भी इस जोड़ी को सात फेरे लेते देखने को बेताब हैं। हाल ही में जैस्मिन ने शादी और धर्म बदलने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जो अब सुर्खियों में है।
_202505081740093027.jpg)
टीवी इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल्स में से एक जैस्मिन भसीन और अली गोनी इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। दोनों की मुलाकात सबसे पहले स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के सेट पर हुई थी, जहां से इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई। इसके बाद बिग बॉस में अली ने जैस्मिन के लिए एंट्री की और वहीं से दोनों के रिश्ते की ऑफिशियल शुरुआत भी हो गई। अब दोनों कई सालों से साथ हैं और फैंस बेसब्री से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।
हाल ही में जैस्मिन भसीन ने एक इंटरव्यू में उस सवाल का जवाब दिया, जो अक्सर उनके और अली के रिश्ते को लेकर उठाया जाता है क्या वह शादी के बाद अपना धर्म बदलेंगी?
जैस्मिन, जो सिख धर्म से हैं और अली जो मुस्लिम हैं, उनके रिश्ते को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होती हैं। इसी विषय पर सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में जब जैस्मिन से पूछा गया कि क्या वह शादी के बाद धर्म बदलेंगी, तो उन्होंने बेझिझक और बेहद संतुलित जवाब दिया।
जैस्मिन ने कहा, “मैंने कभी इस तरह की तुलना या बातें पढ़ी ही नहीं हैं। लोग क्या कहते हैं, उससे मुझे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ये सब सोशल मीडिया का टाइमपास है। मेरी पर्सनल लाइफ पर इन बातों का कोई असर नहीं होता। मुझे पता है कि हमारे रिश्ते में क्या चल रहा है और हम दोनों एक-दूसरे को क्या मायने देते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि वो और अली एक्टिंग प्रोफेशन से हैं और लोगों की चर्चा में रहना ही उनकी पहचान का हिस्सा है। “अगर लोग हमारे बारे में नहीं बोलेंगे तो किसके बारे में बोलेंगे?” – जैस्मिन ने मुस्कुराते हुए कहा।
बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम से शादी कर इस्लाम कबूल किया था और अभिनेता विवियन डिसेना ने भी धर्म परिवर्तन किया था। इन्हीं मामलों से जोड़कर सोशल मीडिया पर जैस्मिन की तुलना की जाती रही है। हालांकि जैस्मिन ने साफ कर दिया है कि वह अपने रिश्ते में किसी तरह के बाहरी दबाव को अहमियत नहीं देतीं।
इस वक्त जैस्मिन और अली लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं और उन्होंने हाल ही में मुंबई में एक फ्लैट रेंट पर लिया है, जहां दोनों साथ में जिंदगी के नए फेज की शुरुआत कर चुके हैं। फैंस को अब सिर्फ उनके शादी के एलान का इंतजार है।

