Will S-400 Stop All Pakistani Missiles? Here
5/7/2025 5/7/2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सरहद के अंदर घुसकर बड़ा एक्शन लिया है। सेना और वायुसेना की संयुक्त कारवाई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया गया, जिसके तहत पाकिस्तान में मौजूद 9 बड़े आतंकी ठिकानों को मिसाइल हमले में तबाह कर दिया गया है। यह एक सुनियोजित और सर्जिकल हमला था, जिसने पाकिस्तान में हड़कंप मचा दिया है।
भारत की इस एयरस्ट्राइक के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने जवाबी कारवाई में एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर से आर्टिलरी फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में भारत के तीन निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई।

Operation Sindoor में भारत का मोस्टवांटेड रऊफ असगर एयर स्ट्राइक की चपेट में; मसूद का घर तबाह
S-400 हुआ एक्टिव – अब नहीं बचेगा दुश्मन !
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुनिया के सबसे घातक एयर डिफेंस सिस्टम – S-400 को एक्टिव कर दिया है। यह सिस्टम अब देश की हवाई सीमाओं की चौकसी कर रहा है और किसी भी संभावित मिसाइल या हवाई हमले को हवा में ही नष्ट करने के लिए तैयार है।
S-400 की ताकत – दुश्मन के लिए काल !
S-400 वो हथियार है जो 400 किलोमीटर दूर से आ रहे टारगेट को भी हवा में ही उड़ा सकता है। रूस से 2018 में खरीदे गए इस सिस्टम की 5 यूनिट्स भारत के पास मौजूद हैं, जो एक साथ 72 टारगेट्स को निशाना बना सकती हैं। F-16, ड्रोन, बैलिस्टिक मिसाइल, या फिर किसी भी हवाई हमले का जवाब S-400 के पास है।
इसका रडार 600 किमी दूर तक 300 से अधिक टारगेट्स को ट्रैक कर सकता है और इसकी मिसाइलें 40,000 फीट की ऊँचाई तक टारगेट को खत्म कर सकती हैं। इसके चलते पाकिस्तान की मिसाइलें गजनवी, शाहीन, एनएसआर और लड़ाकू विमान भी अब भारत की सुरक्षा पर आंच नहीं डाल सकते। सवाल ये नहीं कि हमला होगा या नहीं… सवाल ये है कि हमला कितनी दूर से रोका जाएगा। भारत ने साफ कर दिया है कि अब हर आतंकी हमले का जवाब ज़मीन पर नहीं, दुश्मन की ज़मीन पर मिलेगा। ऑपरेशन सिंदूर इसकी शुरुआत भर है।
Editorial

Editorial

Next Story