✕
Operation Sindoor पर Raj Thackeray ने की भूमिका साँजा ..
By EditorialPublished on
Successful Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर राज ठाकरे की दो टूक: 'पाकिस्तान पहले से बर्बाद है, असली दुश्मन अब भी बाहर है' भारत की ओर से पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पीओके में किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने संयमित लेकिन तीखा बयान दिया है। ठाकरे ने कहा कि पाकिस्तान पहले से ही बर्बाद देश है, ऐसे में उससे युद्ध करना समाधान नहीं है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि असली प्राथमिकता उन आतंकियों को पकड़ना होनी चाहिए, जिन्होंने पहलगाम में हमला किया और जो अब तक फरा
_202505071458134024.jpg)
x
_202505071458134024.jpg)
5/7/2025 2:13:22 PM
Successful Operation Sindoor : पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा पाकिस्तान और पीओके में की गई एयर स्ट्राइक के बाद देशभर में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी था, लेकिन हर हमले का जवाब युद्ध नहीं हो सकता। ठाकरे ने यह भी सवाल उठाया कि जो आतंकी हमला कर चुके हैं, उन्हें खोजकर सजा देना भारत की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
राज ठाकरे ने क्या कहा ? जानते है विस्तारसे :
उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा किए गए हवाई हमले, समग्र स्थिति और केंद्र सरकार से अपेक्षाओं के बारे में मीडिया से बातचीत की। तब उन्होंने कहा की, " पहलगाम में जो हल्ला हुआ ये हल्ला जिन्होंने किया उनको सबक सिकाना जरुरी है, और यह सबक उनके पीढ़ियों को याद रहेगा ऐसा सबक होना जरुरी है। दहशतवादी हमले का प्रतिउत्तर याने युद्धा नहीं हो सकता। अब अमेरिका में पँटेगोन गिराए तो इसलिए उन्होंने कुछ युद्ध नहीं किया, उन्होंने उन दहशतवदीयोंको मार गिराया है। दूसरे देशो में युद्ध परिस्थिति लाना, मॉकड्रिल करवाना, सायरन बजाना ये उतना जरुऋ नहीं जितना पहलगाम हल्ला क्यों हुआ यह ध्यान में लेना जरुरी है। मुझे लगता है की , हमें खुद के बारे में सोचना जरुरी है, थोड़ा अंतर्मुख होना जरुरी है। पाकिस्तान को क्या बर्बाद करना वो खुद पहले से बर्बाद है। मुख्य बात यह है की जिन्होंने पहलगाम हमला करवाया वह अभीतक मिले नहीं है। जहा पर इतने सालोंसे पर्यटक/ यात्री वहां जा रहे है, तो वहां पर सिक्युरिटी क्यों नहीं थे ? यहाँ सवाल ज्यादा जरुरी है। हमारे देश में कोम्बिग ऑपरेशन कर के यह जानना जरुरी है। एअर स्ट्राइक करके लोगोंको अलग दिशा में गुमराह करना, युद्ध यह उसके पर्याय नहीं हो सकते।"
वे आगे बोले की , " अब इस सब में ऐसा हुआ है की सरकार की गलतिया हमें दिखानी ही पड़ेंगी। जब यह सब हुआ तब पीएम सऊदी अरब में थे वह यात्रा आधी छोड़ वो किसी कैम्पेन को गए , उसके बाद अडानी पोर्ट का प्रारंभ/ उद्धघाटन करने वहां गए फिर यहाँ पर फिल्म इंडस्ट्री का WEVE कार्यक्रम को गए। अगर पहलगाम जैसे गंभीर परिस्थिति है तो उन्होंने यहाँ पर अपनी उपस्थिति नहीं लगायी होती तो भी चल जाता। फिर इसके बाद यह मॉकड्रिल करना, एयर स्ट्राइक करना यह इसका जवाब नहीं है। देश में मॉकड्रिल से अच्छा है अगर आप कॉम्बिंग ऑपरेशन करिये यह महत्वपूर्ण है।"
" आज जगह जगह पर ड्रग्स मिल रहे है यह कहा से आये किसने लाये यह जानना जरुरी है। आज छोटे छोटे बच्चे ड्रग्स का शिकार हो रहे है, स्कुल, कॉलजों में ड्रग्स मिल रहे है वो कहा से आये कैसे आये यह जानना जरुरी है। युद्ध यह इसका जवाब नहीं। ऑपरेशन सिंधुर यह नाम देने से कोई भावनाएँ साजे नहीं कर सकते, हमारे देश में क्या चल रहा है यह जानना जरुरी है और इस हम किस तरह से निपट सकते है यह जरुरी है।'" ऐसी भूमिका राज ठाकरेने मीडिया के सामने बयां किए है।

Editorial
Next Story
Related News
X
