✕
ऑपरेशन सिंदूर पर बोले प्रकाश राज; पढ़िए पूरी बात!
By EditorialPublished on
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया। इस निर्णायक कार्रवाई पर अब अभिनेता प्रकाश राज का भी रिएक्शन सामने आया है, जो पहले पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन को लेकर विवादों में रहे हैं। अब उन्होंने क्या कहा, यही बना है चर्चा का विषय।
_202505071841481460.jpg)
x
5/7/2025 6:34:00 PM
भारत ने मंगलवार रात पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर एक और सर्जिकल जवाब दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद अंजाम दिए गए इस एक्शन को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है। इस बीच अभिनेता प्रकाश राज का बयान सामने आया है, जिन्होंने पहले पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में आवाज उठाई थी।
पाकिस्तानी एक्टर्स को भारत में बैन किए जाने के फैसले के बाद जब कई सेलेब्स चुप रहे, तब प्रकाश राज ने खुलकर उनका समर्थन किया था। उन्होंने बैन को "अभिव्यक्ति की आज़ादी के खिलाफ" बताया था और फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में खड़े हुए थे। लेकिन इस बार माहौल बदला है।
प्रकाश राज का बयान वायरल
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रकाश राज ने अपनी सोच का नया रुख दिखाया है। उन्होंने डिफेंस मिनिस्ट्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस को शेयर करते हुए लिखा – "भारतीय सशस्त्र बलों को सलाम… भारत कभी भी आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा…" उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कमेंट सेक्शन में लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई उन्हें ‘साहसी’ बता रहा है, तो कोई 'देशभक्तों की बात करने पर सराहना' कर रहा है।
पहले कर चुके हैं बैन का विरोध :
प्रकाश राज पहले भी विवादों में रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था – "मैं किसी भी फिल्म पर बैन के पक्ष में नहीं हूं, चाहे वह राइट-विंग हो या प्रोपैगेंडा। दर्शकों को खुद फैसला करने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया था कि जब तक कोई कंटेंट पोर्नोग्राफी या बच्चों के शोषण से जुड़ा न हो, तब तक उसे बैन नहीं किया जाना चाहिए। अब सवाल उठ रहा है – क्या प्रकाश राज का नजरिया बदला है या फिर उन्होंने इस बार राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है? एक तरफ उन्होंने पाक कलाकारों के समर्थन में आवाज उठाई थी, और दूसरी तरफ अब भारतीय सेना के एक्शन को खुलकर सराहा है।
यह भी पढे :
'ऑपरेशन सिन्दूर' के बाद नीतीश कुमार ने की सेना की सराहना

Editorial
Next Story
Related News
X
