Nitish Hails Maodi After ‘Operation Sindoor’
5/7/2025 11:21:22 AM
Operation Sindoor Successful :
‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने भारतीय सेना की कार्रवाई पर गर्व जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। नीतीश कुमार ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त किया है। आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर हम सभी को अटूट विश्वास एवं गर्व है। जय हिंद।”
नीतीश कुमार की इस टिप्पणी को स्पष्ट रूप से केंद्र सरकार के समर्थन में देखा जा रहा है, जो विपक्षी एकता के मौजूदा स्वरूप में एक अहम संदेश देता है।
इस बीच, जेडीयू के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर जोरदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “जय हिंद की सेना, हम भारतवासी हैं, छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं!” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “जय हिंद! भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंक के 9 ठिकानों को किया तबाह। भारतीय सेना के शौर्य को सलाम। हम सभी को आप पर गर्व है।”
केंद्रीय मंत्री और सांसद ललन सिंह ने भी अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा, “जय हिंद। भारतीय सेना के शौर्य को सलाम। हम सभी को आप पर गर्व है।” वहीं जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने भी पोस्ट करते हुए कहा, “भारतीय सेना जिंदाबाद।”
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आतंकियों को करारा जवाब देने की चेतावनी देते हुए लिखा, “उन्होंने धर्म पूछा था ना… ये है जय हिंद की सेना का धर्म… करारा जवाब मिलेगा।”
‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सियासी और सामाजिक गलियारों में जबरदस्त समर्थन दिख रहा है। देश एक बार फिर सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
Editorial

Editorial

Next Story