Style Rewinds: SRK-Priyanka Slay After 19 Years
हर साल होने वाला फैशन का सबसे भव्य आयोजन Met Gala इस बार बॉलीवुड के सितारों के लिए और भी खास रहा। जहां एक ओर प्रियंका चोपड़ा ने पांचवीं बार रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा, वहीं शाहरुख खान ने भी अपने Met Gala डेब्यू से सभी का दिल जीत लिया।
शाहरुख खान इस इवेंट में ऑल-ब्लैक क्लासिक सूट में नजर आए, जिसे डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने विशेष रूप से तैयार किया था। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने डिज़ाइनर ओलिवियर रूस्टिंग द्वारा डिज़ाइन किया गया पोल्का डॉट गाउन पहनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
इन दोनों के लुक ने इंटरनेट पर चर्चा का ऐसा तूफान ला दिया है, जिसकी कोई उम्मीद नहीं कर रहा था। दरअसल, फैंस ने इन दोनों के Met Gala लुक को उनकी 2006 में आई फिल्म ‘डॉन’ से जोड़ दिया है। उस फिल्म में भी शाहरुख ब्लैक सूट में नजर आए थे और प्रियंका पोल्का डॉट ड्रेस में। अब यह महज संयोग था या किसी सोच-समझ के तहत दोनों ने ये लुक चुना इस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'डॉन और रोमा' ट्रेंड :
एक यूज़र ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर दोनों लुक्स की तुलना करते हुए लिखा, "डॉन और रोमा ने मेट गाला टेकओवर कर लिया!" वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा, "डॉन और रोमा किसी सीक्रेट मिशन पर लग रहे हैं।" इन रिएक्शन्स के बाद #DonAndRoma और #SRKPriyanka सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। फैंस को पुरानी यादें ताजा हो गईं और सभी ने दोनों की जोड़ी की फिर से तारीफ की।

‘डॉन’ से जुड़ी यादें ताजा :
गौरतलब है कि 2006 में आई फिल्म ‘डॉन’ में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ अर्जुन रामपाल, बोमन ईरानी, ईशा कोप्पिकर और ओम पुरी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और शाहरुख-प्रियंका की केमिस्ट्री को खासा पसंद किया गया था। अब Met Gala के इस ग्लैमरस री-यूनियन ने एक बार फिर फैंस को ‘डॉन’ के दौर में लौटा दिया है।
यह भी पढे :

IMF-वर्ल्ड बैंक के बाद अब मूडी ने भी घटाया भारत का भरोसा!
Editorial

Editorial

Next Story