✕
10 हजार बने 67 करोड़; शेयर बाजार में छुपा कुबेर का खजाना
By EditorialPublished on
स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले हर व्यक्ति का सपना होता है कि एक ऐसा स्टॉक मिल जाए जो उन्हें रातों-रात करोड़पति बना दे। कई बार ये सपना अधूरा रह जाता है, लेकिन साल 2024 में एक ऐसा स्टॉक सामने आया जिसने ये सपना साकार कर दिखाया। हम बात कर रहे ह
_202505061635221740.jpg)
x
स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले हर व्यक्ति का सपना होता है कि एक ऐसा स्टॉक मिल जाए जो उन्हें रातों-रात करोड़पति बना दे। कई बार ये सपना अधूरा रह जाता है, लेकिन साल 2024 में एक ऐसा स्टॉक सामने आया जिसने ये सपना साकार कर दिखाया। हम बात कर रहे हैं एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स (Elcid Investments) की जिसने महज़ एक दिन में निवेशकों की किस्मत बदल दी।
10 हज़ार बने 67 करोड़ :
28 अक्टूबर 2024 तक एल्सिड इन्वेस्टमेंट के एक शेयर की कीमत मात्र ₹3.53 थी। लेकिन अगले ही दिन यानी 29 अक्टूबर को इसका भाव एक झटके में ₹2,36,250 पहुंच गया। यानी शेयर ने एक दिन में 66,92,535% की तेजी दर्ज की। जिन निवेशकों ने इसमें ₹10,000 लगाए थे, उनकी राशि सीधी ₹67 करोड़ के पार पहुंच गई।
मार्केट में तेजी : NIFTY ने भरी उड़ान; 295 चढ़ा सेंसेक्स
कीमत में अचानक उछाल क्यों आया ?
एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स एक NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) है जो खुद कारोबार नहीं करती बल्कि बड़ी कंपनियों में निवेश करती है। इसके पोर्टफोलियो में Asian Paints जैसी ब्लू चिप कंपनियों के शेयर शामिल हैं। 29 अक्टूबर को एक स्पेशल कॉल ऑक्शन के तहत इसकी कीमत निर्धारित की गई और उसी दिन यह रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।
अब क्या है इस शेयर का हाल ?
मंगलवार, 6 मई 2025 को यह शेयर बाज़ार बंद होने तक ₹1,31,200 पर ट्रेड कर रहा था, जो कि दिनभर में 1.23% की गिरावट दर्शाता है। बीते 6 महीनों में इसकी कीमत में लगभग 56% की गिरावट आई है।
कैसे हैं इसके फंडामेंटल्स ?
- मार्केट कैप: ₹2,624 करोड़
- P/E रेशियो: 13.9
- ROCE: 2.02%
- ROE: 1.53%
- फेस वैल्यू: ₹10
- ऑल टाइम हाई: ₹3,32,400
डिस्क्लेमर:
(यह जानकारी केवल सामान्य निवेश शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है। शेयर बाज़ार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह ज़रूर लें।)
यह भी पढे :
इकोनॉमिक स्ट्राइक से भारतने छीनी पाकिस्तान की आर्थिक नींव!

Editorial
Next Story
Related News
X
