✕
'गुम है किसी के प्यार में' फेम कपल की शादी पर उठे सवाल
By EditorialPublished on
5/6/2025 2:05:24 PM टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थीं। 'गुम है किसी के प्यार में' जैसे सुपरहिट शो में साथ नजर आने वाले दोनों कल
_202505061417479251.jpg)
x
5/6/2025 2:05:24 PM
टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थीं। 'गुम है किसी के प्यार में' जैसे सुपरहिट शो में साथ नजर आने वाले दोनों कलाकारों ने 2021 में शादी की थी और तब से वे टेलीविजन इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं। लेकिन हाल ही में यह चर्चा जोरों पर थी कि दोनों के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
ऐसी भी अफवाहें थीं कि ऐश्वर्या शर्मा अपने पति नील भट्ट से अलग किसी और घर में रह रही हैं, जिससे यह कयास लगाए जाने लगे कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। इस बीच अब खुद ऐश्वर्या शर्मा ने इन तमाम रूमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई का खुलासा किया है।
नील और ऐश्वर्या के रिश्ते में कोई दिक्कत नहीं :
एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या शर्मा ने साफ किया कि उनके और नील भट्ट के बीच किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा, "हम एक हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। सिर्फ इसलिए कि हम सोशल मीडिया पर साथ तस्वीरें पोस्ट नहीं करते, इसका मतलब ये नहीं कि हमारे रिश्ते में कोई दिक्कत है।"
अलग घर में क्यों रह रही हैं ऐश्वर्या ?
ऐश्वर्या ने बताया कि उन्होंने मलाड में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है, जो सिर्फ काम के लिए है। "मैंने यह जगह अपने कोलैबोरेशन और शूटिंग के लिए ली है। वर्कस्पेस और पर्सनल लाइफ को अलग रखना ज्यादा प्रैक्टिकल है," उन्होंने कहा।
वर्क और पर्सनल लाइफ को अलग रखने की नीति :
एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों ने जानबूझकर साथ में सार्वजनिक रूप से कम दिखने का फैसला लिया है। "हम दोनों अलग-अलग कलाकार हैं और चाहते हैं कि हमारी पहचान हमारे काम से बने। हम एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं लेकिन हर समय साथ रहना जरूरी नहीं है," ऐश्वर्या ने कहा। इस तरह, ऐश्वर्या शर्मा ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए साफ किया कि उनका और नील भट्ट का रिश्ता मजबूत और स्थिर है।

Editorial
Next Story
Related News
X
