✕
जम्मू-कश्मीर पैसेंजर बस बनी हादसे की शिकार; २ लोगोंकी मौत
By EditorialPublished on
जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक बस के पलट जाने से दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब 9 बजे सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के बीएमओ को सूचना मिली कि एक बस हादसे का शिकार हो गई है। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 35 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत कार्य तेजी से शुरू किए गए।
_202505061554333579.jpg)
x
5/6/2025 3:30:07 PM
जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जब एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 35 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सुबह 9:20 बजे हुआ हादसा, बस मेंढर जा रही थी :
यह हादसा सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर संगरा इलाके के पास हुआ, जब बस घानी गांव से मेंढर की ओर जा रही थी। बस अचानक सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मदद के लिए मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया।
बीएमओ का बयान — दो की मौत, 35 घायल :
सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पूंछ के बीएमओ, डॉ. मोहम्मद अशफाक चौधरी ने जानकारी दी कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और 35 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) दिया गया। उन्होंने बताया, “हमने 5 लोगों को रेफर किया है, जिनमें से 3 की हालत नाजुक है।”
घटना के तुरंत बाद चला रेस्क्यू ऑपरेशन :
हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन, पुलिस, सेना और CRPF ने रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली। मौके पर 15 एंबुलेंस भेजी गईं, ताकि घायलों को तेजी से अस्पताल पहुंचाया जा सके। घायलों को सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पूंछ, और गंभीर हालत वालों को जम्मू के GMC अस्पताल रेफर किया गया।
मृतकों की पहचान :
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद मजीद (घानी गांव) और 60 वर्षीय नूर हुसैन (कस्बलाड़ी) के रूप में हुई है। हादसे में घायल नौ लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
प्रशासन का त्वरित सहयोग :
डॉ. अशफाक चौधरी ने बताया कि “प्रशासन, पुलिस और सीआरपीएफ ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अद्भुत सहयोग किया, जिससे कई जानें बचाई जा सकीं।” उन्होंने यह भी बताया कि सभी घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस दुखद घटना से क्या सबक लेता है।
यह भी पढे :
IMF-वर्ल्ड बैंक के बाद अब मूडी ने भी घटाया भारत का भरोसा!

Editorial
Next Story
Related News
X
