✕
क्या भारत भी कर सकता है अमेरिका जैसा सर्जिकल स्ट्राइक?
By EditorialPublished on
अमेरिका में 9/11 का ज़ख्म अभी भी ताज़ा है, लेकिन दुनिया ने देखा कि कैसे उसने उस ज़ख्म का बदला पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मारकर लिया। सवाल अब ये उठता है — क्या भारत भी वैसा ही कर सकता है? क्या भारत में भी है इतनी ताक़त और हिम्मत कि वो दुश्मन की सरहद लांघकर अपने शहीदों का हिसाब चुका सके? आइए जानते हैं कि क्या ऐसा मुमकिन है...
_202505061516584527.jpg)
x
5/6/2025 3:08:08 PM
ओसामा बिन लादेन आतंक का वो नाम, जिसने 11 सितंबर 2001 को अमेरिका के सीने पर हमला कर पूरी दुनिया को हिला दिया था। अलकायदा के इस कुख्यात मास्टरमाइंड ने चार विमान हाईजैक कराकर न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, पेंटागन और पेंसिलवेनिया को निशाना बनाया। इस हमले में करीब 3000 बेगुनाह लोगों की जान चली गई।
लेकिन इस हमले के बाद अमेरिका ने यह ठान लिया कि ओसामा को किसी भी कीमत पर खत्म किया जाएगा। कई सालों तक खुफिया ऑपरेशन चलाने के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान के एबटाबाद में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश समंदर में दफना दी। क्या भारत भी पाकिस्तान में घुसकर अपने दुश्मनों को नेस्तनाबूद कर सकता है?
पहलगाम हमले के बाद देश में उबाल :
हाल ही में हुए पहलगाम हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। आम नागरिक से लेकर नेता तक, हर कोई यही कह रहा है—अब बहुत हो गया, आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए। विपक्ष से लेकर सत्ता पक्ष तक, सभी की एक ही मांग है पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर जवाब दिया जाए।
रक्षा मंत्री ने दिया स्पष्ट संकेत :
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान साफ कहा कि भारत अब चुप बैठने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, “देश पर आंख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली से सभी परिचित हैं“जो देश चाहता है, वैसा ही किया जाएगा।”
बालाकोट से मिली प्रेरणा, अगला कदम क्या ?
भारत ने पहले भी बालाकोट एयरस्ट्राइक के जरिए यह साबित किया है कि वो पाकिस्तान में घुसकर आतंक के खिलाफ कारवाई करने की क्षमता रखता है। अब सवाल यह है कि क्या भारत अगली बार और भी बड़ा कदम उठाएगा? क्या भारत भी अमेरिका की तर्ज पर दुश्मन को उसकी ही जमीन पर खत्म करेगा?

Editorial
Next Story
Related News
X
