✕
सलमान की ऑनस्क्रीन हिरोइन अब बिग बॉस में! बड़ा खुलासा
By EditorialPublished on
'बिग बॉस 19' में दिख सकती हैं सलमान की ऑनस्क्रीन हिरोइन, चर्चाओं का बाजार गर्म 'बिग बॉस 19' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और शो से जुड़ी हलचल अब तेज़ हो गई है। हर सीजन की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। ताज़ा खबर ये है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एक ऑनस्क्रीन हिरोइन को इस बार शो में एंट्री के लिए अप्रोच किया गया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि आखिर ये ग्लैमरस एक्ट्रेस कौन है, जो बिग बॉस के घर में धमाल मचाने वाली है।

x
‘बिग बॉस 19’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर साल की तरह इस बार भी यह चर्चित रियलिटी शो सुर्खियों में है, लेकिन इस बार शो को लेकर कई तरह की अफवाहें भी सामने आई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के प्रोडक्शन हाउस और चैनल के बीच कुछ मतभेदों की वजह से बिग बॉस 19 या तो बंद होने की कगार पर था या उसका प्रसारण किसी अन्य चैनल पर किए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि अब नई रिपोर्ट्स ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 4 अगस्त में लॉन्च होने जा रहा है, जबकि बिग बॉस 19 का प्रीमियर अक्टूबर 2025 में किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों ही सीज़न्स को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करेंगे। खबरें यह भी हैं कि मेकर्स ने शो के लिए कंटेस्टेंट्स से संपर्क करना शुरू कर दिया है और इस बार की कास्टिंग में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
डेज़ी शाह को किया गया अप्रोच ?
सबसे चौंकाने वाली खबर यह है कि सलमान खान की ऑनस्क्रीन हिरोइन डेज़ी शाह को इस बार के सीज़न के लिए अप्रोच किया गया है। डेज़ी शाह सलमान संग फिल्म ‘जय हो’ और ‘रेस 3’ में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वे रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी हिस्सा ले चुकी हैं, जिससे उनके रियलिटी टीवी अनुभव को देखते हुए बिग बॉस के लिए उन्हें एक परफेक्ट चॉइस माना जा रहा है। हालांकि डेज़ी की ओर से इस खबर पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ये सितारे भी रेस में हैं :
इसके अलावा, खबर है कि ‘स्प्लिट्सविला’ फेम हर्ष अरोड़ा और ‘ये जादू है जिन्न का’ के अभिनेता विक्रम सिंह चौहान को भी बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि विक्रम ने इन अटकलों का खंडन कर दिया है। वहीं, ‘जादू तेरी नजर’ की अभिनेत्री खुशी दुबे ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें शो के लिए ऑफर मिला है, हालांकि उन्होंने अब तक हामी नहीं भरी है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया स्टार्स को नहीं मिलेगा मौका ?
इस बार मेकर्स ने शो की कास्टिंग में बड़ा बदलाव करते हुए कथित तौर पर यह तय किया है कि बिग बॉस 19 में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स या यूट्यूबर्स को जगह नहीं दी जाएगी। केवल टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को ही इस बार घर में एंट्री मिलेगी।बिग बॉस 19 की तैयारियां ज़ोरों पर हैं और अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार शो में कौन-कौन से चेहरे नजर आएंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
