mumbai
मुंबई। स्वामित्व अधिकारों का उल्लंघन करके विदेशी कंपनियों की नकली घड़ियों की बिक्री के मामले में पांच व्यापारियों को आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने रु.3 करोड़ 41 लाख की 1482 नकली घड़ियाँ जब्त की हैं। मुनाफ घोघारी, जगदीश पुरोहित, मंगलराम पुरोहित, अहमद हलाई और हितेश पुरोहित इन पांचों लोगों के नाम हैं और गिरफ्तारी के बाद सभी को किला न्यायालय ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
दक्षिण मुंबई के अलसबा मार्केट में कुछ व्यापारी विदेशी कंपनियों के स्वामित्व अधिकारों का उल्लंघन करके महंगी घड़ियाँ सस्ते में बेचकर कंपनी और ग्राहक दोनों की धोखाधड़ी कर रहे थे, इसकी जानकारी पुलिस को मिली थी। इस सूचना के बाद अधिकारियों ने बुधवार को अलसबा मार्केट की पांच नामांकित घड़ी दुकानों में अचानक छापा मारा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने मुनाफ घोघारी, जगदीश पुरोहित, मंगलराम पुरोहित, अहमद हलाई और हितेश पुरोहित इन पांच व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। इन दुकानों से पुलिस ने लॉगिन्स, राडो, ऑडमर्स पिगेट और कैसियो जैसी नामांकित कंपनियों के स्वामित्व अधिकारों का उल्लंघन कर तैयार की गई नकली घड़ियों का स्टॉक जब्त किया है।
Editorial

Editorial

Next Story